1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Hockey World Cup 2023: भारत के लिए खड़ी हुई मुश्किल, जानें 5वें दिन का पूरा डिटेल यहां

Hockey World Cup 2023: भारत के लिए खड़ी हुई मुश्किल, जानें 5वें दिन का पूरा डिटेल यहां

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jan 17, 2023 06:47 am IST,  Updated : Jan 17, 2023 10:22 am IST

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आज 5वां दिन है और आज के दिन कुल दो मुकाबले खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम भी आज एक्शन में नजर आएगी।

हॉकी वर्ल्ड कप 2023, 5वें...- India TV Hindi
हॉकी वर्ल्ड कप 2023, 5वें दिन के मुकाबलों का शेड्यूल Image Source : HOCKEY INDIA TWITTER

Hockey World Cup 2023: हॉकी का महाकुंभ ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में जारी है। टूर्नामेंट के 5वें दिन यानी 17 जनवरी मंगलवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला वेल्स के खिलाफ 19 जनवरी को खेलेगी। लेकिन उस मैच से पहले टीम को अपने मिडफील्डर हार्दिक सिंह की इंजरी के कारण बड़ा झटका लगा है। हार्दिक मांसपेशियों में खिचाव के कारण अब तीसरा मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। जबकि क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भारत के लिए यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना बेहद अहम होगा। 

5वें दिन के मैचों की डिटेल

  • कोरिया बनाम जापान (भुवनेश्वर) - शाम 5:00 बजे
  • जर्मनी बनाम बेल्जियम (भुवनेश्वर) - शाम 7:00 बजे

आज के मैचों के समीकरण की बात कर लें तो जापान और कोरिया दोनों ही पूल बी की निचली टीमें हैं। दोनों टीमें ही अपना पहला-पहला मुकाबला गंवा चुकी हैं। वहीं दूसरे मुकाबले में सामना है पूल की दो टॉपर्स के बीच। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम पहले मैच में शानदार जीत के साथ टॉप पर है। वहीं जर्मनी ने भी पहले मैच में जीत दर्ज की थी और टीम अब दूसरे स्थान पर है। 

क्या है टीम इंडिया के ग्रुप का हाल?

भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला स्पेन के खिलाफ 2-0 से जीता था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ कांटे की टक्कर में मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब तीसरे मुकाबले में वेल्स के खिलाफ टीम इंडिया अपने गोल डिफ्रेंस को और मजबूत करना चाहेगी। उधर अगर पॉइंट्स टेबल की बात कर लें तो भारतीय टीम पूल डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स हैं और एक जीत व एक ड्रॉ दोनों के पास है। लेकिन पहला मुकाबला इंग्लैंड ने वेल्स के खिलाफ 5-0 से जीता था तो इंग्लैंड गोल के अंतर के मामले में आगे होने के कारण टॉप पर है।

यह भी पढ़ें:-

Hockey World Cup 2023: वेल्स के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज को बनाया टीम का कोच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल