1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs SL Pink Ball Test: हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने ने दिया बड़ा बयान, बताई हार की वजह

IND vs SL Pink Ball Test: हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने ने दिया बड़ा बयान, बताई हार की वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2022 06:50 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 06:50 pm IST

दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद कप्तान करुणारत्ना काफी निराश नजर आए और उन्होंने कहा कि अगली सीरीज में हम कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

File photo of Sri Lankan captain Karunaratne- India TV Hindi
File photo of Sri Lankan captain Karunaratne Image Source : GETTY IMAGES

भारत ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 238 रनों से हरा दिया। जीत के लिए मिले 447 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में महज 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए कप्तान करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 107 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत के लिए अश्निन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। हार के बाद कप्तान करुणारत्ना काफी निराश नजर आए और उन्होंने कहा कि अगली सीरीज में हम कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

IND vs SL Pink Ball Test: कप्तान रोहित शर्मा ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, कही बड़ी बात

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ना ने कहा, "अगर हमलोग मैच जीतते तो मुझे और ख़ुशी होती। हमने दूधिया रोशनी में दोनों पारियों में बल्लेबाज़ी की जो कि काफी चुनौतीपूर्ण था। एक टीम के रूप में हमने बीच-बीच में अच्छा खेल दिखाया लेकिन हम उसे अपने पक्ष में नहीं कर पाए। हमें अगली सीरीज़ में इस बात पर काम करना होगा। अपना आखिरी मैच खेलने वाले लकमल को लेकर करुणारत्ना ने कहा कि सुरंगा विश्व के सबसे अच्छे तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं। मैंने हमेशा उन्हें वही करते देखा जो उनसे उम्मीद थी। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल