1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs SPA: भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में जीता ब्रॉन्ज, स्पेन को 2-1 से हराया

IND vs SPA: भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में जीता ब्रॉन्ज, स्पेन को 2-1 से हराया

 Written By: Rishikesh Singh
 Updated : Aug 08, 2024 07:46 pm IST

India vs Spain: भारत और स्पेन के बीच पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया है।

IND vs SPA- India TV Hindi
भारत बनाम स्पेन लाइव Image Source : GETTY

IND vs SPA: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन की हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का आयोजन पेरिस के स्टेड यवेस-डु-मानोइर में किया गया। इस मैच को भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारत ने साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

IND vs SPA Live

Auto Refresh
Refresh
  • 7:29 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    पीआर श्रीजेश का आखिरी मैच

    पीआर श्रीजेश ने इस मैच के साथ ही रिटायरमेंट ले लिया है। यह उनका आखिरी मैच था। पीआर श्रीजेश को टीम इंडिया ने काफी सम्मान के साथ अलविदा कहा।

  • 7:27 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

    भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने इसी के साथ ओलंपिक के इतिहास में 13वां मेडल जीत लिया है। भारत ने स्पेन को ब्रॉन्ज मेडल मैच में 2-1 से हरा दिया है।

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    बिना गोलकीपर के खेलेगा स्पेन

    स्पेन ने मैच के आखिरी कुछ मिनटों के लिए अपना गोलकीपर हटा दिया है। अब वह 11 फील्ड खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। स्पेन की टीम अभी 1-2 से पीछे चल रही है।

  • 6:54 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    स्पेन को चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही मिला PC

    स्पेन की टीम को चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही मिला PC मिल गई है। हालांकि उनकी टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। टीम इंडिया अभी भी 2-1 से आगे है।

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म

    तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। जहां टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। वहीं इस क्वार्टर में भारतीय टीम स्पेन पर पूरी तरह से हावी नजर आई। टीम इंडिया अब इस लीड को बनाए रखना चाहेगी। भारत के लिए अब तक ये दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे हैं।

  • 6:35 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिली 5वीं PC

    भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ 5वीं PC मिल गई है। यह PC भी टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ले रहे हैं।

  • 6:32 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिली चौथी PC

    टीम इंडिया को स्पेन के खिलाफ चौथा PC मिला है। भारत के लिए यह PC हरमनप्रीत सिंह ले रहे हैं।

  • 6:28 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिली 2-1 की लीड

    भारतीय हॉकी टीम को स्पेन के खिलाफ 2-1 की लीड मिल गई है। टीम इंडिया को अपना दूसरा गोल भी PC के जरिए हासिल किया। जहां हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया के लिए गोल दागा।

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिली तीसरी PC

    टीम इंडिया को स्पेन के खिलाफ तीसरे क्वार्टर में तीसरा PC मिल गया है। टीम इंडिया अब लीड लेने की तलाश में है।

  • 6:21 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    दो क्वार्टर का खेल खत्म

    मेंस हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच के दो क्वार्टर यानी कि पहला हाफ खत्म हो गया है। पहले हाफ के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 30वें मिनट में PC के जरिए गोल किया। थोड़ी देर में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू होगा।

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत ने की 1-1 की बराबरी

    भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ अपने दूसरे PC में 1-1 की बराबरी बना ली है। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले यह कमाल का गोल दागा है। भारत के लिए यह गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया है।

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिला दूसरी PC

    भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ दूसरा PC मिला है।

  • 6:09 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिला पहला PC

    भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ PC मिल गया है। टीम इंडिया के लिए यह बड़ा मौका है। हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर है।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    स्पेन को मिला दूसरा PC

    स्पेन को भारत के खिलाफ दूसरा PC मिल गया है। स्पेन की टीम काफी शानदार खेल दिखा रही है। हालांकि वह पहले PC को गोल में नहीं बदल सके थे।

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    स्पेन के 1-0 की लीड

    स्पेन की टीम को पेनल्टी स्ट्रोक में 1-0 की लीड मिल गई है। पेनल्टी स्ट्रोक के साथ ही भारत को बड़ा झटका लगा है। स्पेन की ओर से मिरालेस ने यह गोल दागा है।

  • 5:56 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    स्पेन को मिला पेनल्टी स्ट्रोक

    स्पेन को दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला है। भारत के लिए यह बड़ा झटका है।

  • 5:53 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    दूसरा क्वार्टर शूरू

    दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। 0-0 के स्कोर लाइन के साथ इस मैच के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हुई है। भारत इस क्वार्टर में लीड हासिल करना चाहेगा।

  • 5:51 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    पहला क्वार्टर खत्म

    हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच का पहला क्वार्टर खत्म हो गया है। 15 मिनट का खेल खत्म होने के बाद दोनों ही टीमें गोलरहित हैं। 0-0 के स्कोर के साथ मैच का दूसरा क्वार्टर शुरू होगा।

  • 5:39 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत बनाम स्पेन का हॉकी मैच शुरू

    भारत और स्पेन के बीच हॉकी का मुकाबला शुरू हो गया है। इस मैच में टीम इंडिया की निगाहें ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर होंगी। भारतीय टीम इस ओलंपिक काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। हालांकि भारत को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

    भारत और स्पेन की हॉकी टीम के बीच खेले जाने वाले ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच की शुरुआत अब से कुछ ही देर में होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 5:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल