1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी टीम की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 15-1 से धोया

भारतीय हॉकी टीम की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 15-1 से धोया

 Reported By: PTI Edited By: Deepesh Sharma
 Published : Aug 30, 2023 07:51 am IST,  Updated : Aug 30, 2023 07:51 am IST

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में बांग्लादेश को बुरी तरह हरा दिया। अब आज टीम इंडिया पाकिस्तान का सामना करेगी।

Men's Asian hockey 5s World Cup Qualifier- India TV Hindi
Men's Asian hockey 5s World Cup Qualifier Image Source : TWITTER

भारतीय हॉकी टीम इस वक्त गजब की फॉर्म में है। टीम इंडिया इस वक्त एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में दुनियाभर की टीमों को चुनौती दे रही है। हॉकी टीम का पहला मैच में बांग्लादेश की टीम से सामना हुआ। इस मैच को टीम इंडिया ने एक धमाकेदार अंदाज में जीत लिया। 

हॉकी टीम की बड़ी जीत

मनिंदर सिंह के चार गोल और मोहम्मद राहिल की हैट्रिक की मदद से भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 15-1 से करारी शिकस्त देकर एशियन हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। भारतीय टीम ने अपने कमजोर प्रतिद्वंदी के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। बांग्लादेश ने शुरू में गोल कर दिया था लेकिन इसके बाद भारत ने विरोधी टीम को आगे ऐसा कोई मौका नहीं दिया। 

मनिंदर और राहिल का कमाल

भारत की तरफ से मनिंदर ने 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में जबकि राहिल ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किये। इनके अलावा सुखविंदर (13वें, 22वें), गुरजोत सिंह (13वें, 23वें) और पवन राजभर (19वें, 26वें) ने दो-दो जबकि मंदीप मोर (8वें), और दिपसन तिर्की (9वें) ने एक-एक गोल दागा। बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल सावोन सरोवर (दूसरे मिनट) ने किया। 

भारत बुधवार को दो मैच खेलेगा। पहले उसका सामना मेजबान ओमान से होगा और फिर वह चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा। वहीं टीम इंडिया गुरुवार को मलेशिया और जापान का सामना करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल