1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Mukesh Ambani Liverpool: इंग्लैंड के इस महंगे क्लब पर मुकेश अंबानी की नजरें, अब विदेश में भी मचेगा भारत का डंका

Mukesh Ambani Liverpool: इंग्लैंड के इस महंगे क्लब पर मुकेश अंबानी की नजरें, अब विदेश में भी मचेगा भारत का डंका

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 13, 2022 04:58 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 04:58 pm IST

Mukesh Ambani Liverpool: इंग्लैंड के एक महंगे फुटबॉल क्लब पर अब भारत के अरबपति मुकेश अंबानी की नजरें हैं।

Mukesh Ambani- India TV Hindi
मुकेश अंबानी Image Source : PTI

Mukesh Ambani Liverpool: भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी दुनिया के मशहूर इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गये हैं। यह रिपोर्ट इंग्लैंड के दैनिक अखबार ‘द मिरर’ की है। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब का मौजूदा मालिक फेनवे स्पोर्टस ग्रुप (एफएसजी) इसे बेचना चाहता है जिसने अक्टूबर 2010 में मर्सीसाइड क्लब खरीदा था।

लिवरपूल पर अंबानी की नजरें

‘द मिरर’ की खबर के अनुसार एफएसजी अपने क्लब को चार अरब ब्रिटिश पाउंड में बेचने का इच्छुक है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने क्लब के बारे में जानकारी ली है। ‘फोर्ब्स’ की रेटिंग में दुनिया के आठवें सबसे रईस अंबानी के मुंबई मुख्यालय और कंपनी से जुड़े लोग इसकी पुष्टि नहीं कर सके।

नीलाम होने को तैयार लिवरपूल का क्लब

एफएसजी के बयान के अनुसार, ‘‘एफएसजी को लिवरपूल में शेयरधारक बनने के लिए तीसरे पक्षों से दिलचस्पी मिली है। एफएसजी पहले ही कह चुका है कि सही शर्तों के अंतर्गत ही हम नये शेयरधारकों पर विचार करेंगे कि यह लिवरपूल के हित में होगा या नहीं। ’’ एफएसजी के अंतर्गत जर्गेन क्लोप की टीम को काफी सफलता मिली है जिसमें पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियर लीग खिताब, चैम्पियंस लीग, एफए कप, काराबाओ कप और यूरोपीय सुपर कप जीतना शामिल है।

अमेरिका और खाड़ी के देश भी क्लब के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अंबानी की कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालिक है और इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के अलावा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की व्यावसायिक भागीदार भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल