1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: हैदराबाद ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंदा, ओग्बेचे ने बनाया नया कीर्तिमान

ISL 2021-22: हैदराबाद ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंदा, ओग्बेचे ने बनाया नया कीर्तिमान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2022 08:56 am IST,  Updated : Feb 01, 2022 08:56 am IST

ओग्बेचे ने ISL में अपने 49 गोल पूरे किए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

गोल करने के बाद जश्न मनाते ओग्बेचे- India TV Hindi
गोल करने के बाद जश्न मनाते ओग्बेचे Image Source : INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • हैदराबाद एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंद दिया
  • स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने मैच के तीसरे और 60वें मिनट में गोल किया
  • ओग्बेचे 49 गोल के साथ लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 मुकाबले में सोमवार को नाईजीरियाई स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के दो गोल की मदद से हैदराबाद एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंद दिया। बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने मैच के तीसरे और 60वें मिनट में गोल किया। ओग्बेचे  के दो गोल के अलावा हैदराबाद की टीम के लिए आकाश मिश्रा (45वें मिनट), निखिल पुजारी (84वें मिनट) और ईडू गरासिया (88वें मिनट) ने गोल किये। 

2002 विश्व कप में नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व कर चुके ओग्बेचे ने ISL में अपने 49 गोल पूरे किए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फेरान कोरोमिनास (48 गोल) और सुनील छेत्री (48 गोल) को पीछे छोड़ दिया है।

वह इस सत्र में गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे है। उनके गोलों को संख्या 14 हो गई है। लगातार तीसरी जीत के साथ हैदराबाद 14 मैचों में 26 अंक लेकर तालिका के टॉप पर काबिज है। वहीं, दूसरी ओर नौवीं हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल