1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: केरल ने जमशेदपुर से सेमीफाइनल का फर्स्ट लेग जीता, सहल ने किया निर्णायक गोल

ISL 2021-22: केरल ने जमशेदपुर से सेमीफाइनल का फर्स्ट लेग जीता, सहल ने किया निर्णायक गोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 11:35 pm IST

केरल ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल के पहले चरण में जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हरा दिया। केरल ब्लास्टर्स के लिए सहल अब्दुल समाद ने मैच का एकमात्र गोल 38वें मिनट में किया।

 Kerala won the first leg of the semi-final from Jamshedpur- India TV Hindi
 Kerala won the first leg of the semi-final from Jamshedpur Image Source : INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • केरल ब्लास्टर्स ने सेमीफाइनल के पहले चरण में जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराया
  • केरल ब्लास्टर्स के लिए सहल अब्दुल समाद ने मैच का एकमात्र गोल 38वें मिनट में किया
  • दोनों टीमों के बीच दूसरे चरण का सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा

 केरल ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल के पहले चरण में जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। केरल ब्लास्टर्स के लिए सहल अब्दुल समाद ने मैच का एकमात्र गोल 38वें मिनट में किया। मुकाबले में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। हालांकि समाद को गोल मैच में निर्णायक साबित हुआ।

स्पेनिश स्ट्राइकर एल्वेरो वाजक्वेज ने गेंद को सर्कल में भेजा, जिस पर लेफ्ट-बैक रिकी लालव्माव्मा ने हैडर करके खतरा टालने की कोशिश की, लेकिन समाद ने बड़ी चतुराई से उस पर गोल दाग दिया। केरल के सेंटर-बैक रुइवाह होर्मिपाम को अच्छा रक्षात्मक खेल दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। दूसरे चरण का सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा जिसमें केरल की टीम 1-0 की बढ़त के कारण बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल