1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 2-0 से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

ISL: ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 2-0 से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2022 11:40 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 11:40 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया। ओडिशा ने पहले हाफ में पांच मिनट के अंदर दो गोल किये। 

ISL: ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 2-0 से हराया- India TV Hindi
ISL: ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 2-0 से हराया Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • इंडियन सुपर लीग में मंगलवार को ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया
  • एरिडाई कैब्रेरा सुआरेज के दमदार प्रदर्शन की मदद से ओडिशा एफसी ने जीत दर्ज की
  • ओडिशा एफसी की टीम अंक तालिका में नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गयी

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया। फतौर्डा स्टेडियम में एरिडाई कैब्रेरा सुआरेज के दमदार प्रदर्शन की मदद से ओडिशा एफसी ने जीत दर्ज की। ओडिशा ने पहले हाफ में पांच मिनट के अंदर दो गोल किये। स्पेनिश विंगर एरिडाई ने 22वें मिनट में मैच का दूसरा गोल किया और इससे पहले उन्होंने डेनियल लालमपुइया को 17वें मिनट में पहला गोल करने में मदद की। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एंडी मरे ने 2017 के बाद जीता पहला मैच

इस जीत से ओड़िशा एफसी की टीम अंक तालिका में नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है। उसके 11 मैचों में पांच जीत और एक ड्रा से 16 अंक हो गये हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड दसवें स्थान पर बना हुआ है। उसके 12 मैचों से मात्र नौ अंक हैं। मैच का पहला गोल 17वें मिनट में हुआ जब लालमपुइया ने एक आसान अवसर पर स्कोर करके ओड़िशा एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल में एरिडाई की भूमिका अहम रही। लालमपुइया ने उनके बेहतरीन क्रॉस पर ही गोल किया। इसके पांच मिनट बाद एरिडाई ने जेवियर हर्नांडेज के पास पर गोल किया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल