1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Jeremy Lalrinnunga: पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जेरेमी को दी बधाई, भारत को मिला नया गोल्डन ब्वॉय

Jeremy Lalrinnunga: पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जेरेमी को दी बधाई, भारत को मिला नया गोल्डन ब्वॉय

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Jul 31, 2022 08:08 pm IST,  Updated : Jul 31, 2022 08:08 pm IST

Jeremy Lalrinnunga: वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 67 किलोग्राम वर्ग में दो नए रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी...- India TV Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जेरेमी लालरिनुंगा और पीएम मोदी Image Source : GETTY IMAGES, TWITTER

Highlights

  • जेरेमी ने दो नए रिकॉर्ड के साथ वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल
  • भारत को पांचों मेडल अभी तक वेटलिफ्टिंग में ही मिले
  • मीराबाई चानू ने जीता था पहला गोल्ड मेडल

Jeremy Lalrinnunga: भारत के 19 वर्षीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को 67 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचा। उनकी इस उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई संदेश दिए हैं। पीएम ने जेरेमी को बधाई देते हुए कहा कि, बेहद कम उम्र में उन्होंने देश को गौरवांवित किया है। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं कि, पोडियम पर जगह बनाने से आपने करोड़ों भारतवासियों को गौरवांवित किया है।

पीएम मोदी के जेरेमी के नाम पूरे बधाई संदेश की बात करें तो उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,"हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है! जेरेमी को बधाई जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार रिकॉर्ड बनाया। इतनी कम उम्र में उन्होंने देश को गौरवांवित किया। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि यूथ ओलंपिक 2018 चैंपियन जेरेमी ने पुरुष 67 किग्रा वर्ग में दो नए रिकॉर्ड के साथ दबदबा बनाते हुए कुल 300 किग्रा (140 किग्रा और 160 किग्रा) वजन उठाया। 

उधर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 19 वर्षीय गोल्डेन ब्वॉय जेरेमी को बधाई देते हुए कहा कि,"राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन का स्वर्ण पदक जीतने के लिए जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई। स्पर्धा के दौरान चोट के बावजूद अपने आत्मविश्वास के कारण आप इतिहास रच पाए और करोड़ों लोगों को आपने प्रेरित किया। पोडियम पर आपके जगह बनाने से भारतीय गौरवांवित हुए।"

जेरेमी ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया। उन्होंने समोआ के वेइपावा नीवो इयोन 293 किग्रा (127 किग्रा और 166 किग्रा) और नाइजीरिया के इडिडियोंग जोसेफ उमोआफिया 290 किग्रा (130 किग्रा और 160 किग्रा) को पछाड़ा जिन्हें क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला। इससे पहले शनिवार को मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के साथ उम्मीद के मुताबिक 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में जीतने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था। 

भारत को पांचों मेडल वेटलिफ्टिंग में मिले

भारत ने अभी तक मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में 5 पदक जीते हैं जिसमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारत के यह पांचों मेडल वेटलिफ्टिंग से ही आए हैं। मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीते हैं। उनके अलावा संकेत सरगर और बिंद्यादेवी रानी ने सिल्वर मेडल व गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत के लिए अभी तक 2010 के नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल बेस्ट रहे हैं जहां देश के नाम 101 मेडल थे और तालिका में भारत दूसरे स्थान पर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल