1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Badminton: लक्ष्य सेन और मालविका कोरिया ओपन से बाहर

Badminton: लक्ष्य सेन और मालविका कोरिया ओपन से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2022 11:31 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 11:31 am IST

लक्ष्य सेन को गुरुवार को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य सेन- India TV Hindi
लक्ष्य सेन Image Source : BWF

सुनचियोन। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को गुरुवार को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में अपने से कम रैंकिंग वाले शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दुनिया के नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के 24वें नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ 33 मिनट में 20-22 9-21 से हार झेलनी पड़ी। उभरती हुई खिलाड़ियों में शामिल मालविका बंसोड़ भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। उन्हें महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ 39 मिनट में 8-21 14-21 से शिकस्त मिली। सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भारतीय जोड़ी को ओउ शुआन यी और हुआंग या कियोंग की चीन की पांचवीं जोड़ी के खिलाफ लगभग एक घंटा चले कड़े मुकाबले में तीन गेम में 20-22 21-18 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। जर्मन ओपन और आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में रूप में लगातार दो फाइनल में जगह बनाने वाले छठे वरीय लक्ष्य और रुस्तावितो के बीच पहले गेम में कड़ा संघर्ष देखने को मिला जिसमें इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने बाजी मार ली। दूसरे गेम में रुस्तावितो ने 20 साल के भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं देते हुए मैच जीत लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल