1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के इन चार शहरों में जाएंगे लियोनल मेसी, जानें दिग्गज फुटबॉलर का पूरा शेड्यूल

भारत के इन चार शहरों में जाएंगे लियोनल मेसी, जानें दिग्गज फुटबॉलर का पूरा शेड्यूल

 Published : Dec 13, 2025 08:31 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 08:35 am IST

लियोनल मेसी कोलकाता की धरती पर पहुंच गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वह कोलकाता के बाद हैदराबाद, मुंबई और फिर नई दिल्ली जाएंगे।

Lionel Messi- India TV Hindi
लियोनल मेसी Image Source : AP

लियोनल मेसी अपने तीन दिनों के  GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके हैं। उनका पहला पड़ाव कोलकाता है, जहां वह नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब थे, जैसे ही वह पहुंचे। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने नाच-गाकर खूब जश्न मनाया। मेसी के साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी भारत आए हैं। वह अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण भी करेंगे। फिर सॉल्ट लेक स्टेडियम में संगीत कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा।

कोलकाता के बाद हैदराबाद जाएंगे लियोनल मेसी

इस बात की पूरी संभावना है कि दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से मिल सकता है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उन्हें सम्मानित कर सकती हैं। कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां उनका कार्यक्रम हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जिसमें उनकी टीम शनिवार शाम को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की टीम के साथ एक मैत्री मैच खेलेगी।

GOAT टूर हैदराबाद की सलाहकार पार्वती रेड्डी के मुताबिक सिंगरेनी आरआर9 और अपर्णा-मेसी ऑल स्टार्स दो टीमों के बीच एक मैत्री मैच होगा। ये दोनों टीमें 15-20 मिनट का मैत्री मैच खेलेंगी। मैच से पांच मिनट पहले फुटबॉल के शौकीन रेवंत रेड्डी और मेसी साथ में ‘बॉल ड्रिबल’ करेंगे। रेड्डी ने पीटीआई को बताया कि विजेता टीम का फैसला करने के लिए ‘पेनल्टी शूट’ होंगे। हर टीम को 3-3 पेनल्टी शूटआउट मिलेंगे। 

शानिवार शाम तक स्टेडियम के पूरी तरह से भरने की उम्मीद

उन्होंने आगे कहा कि लगभग 60 लोगों ने लियोनल मेसी के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए 10 लाख रुपए दिए और इस तरह जमा हुई रकम फुटबॉल क्लिनिक में जाएगी जिसका मकसद कुछ युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल के बड़े खिलाड़ियों से सीखने का मौका देना है। कार्यक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अब तक लगभग 27,000 टिकट बिक चुके हैं और आयोजकों को उम्मीद है कि शनिवार शाम तक स्टेडियम के पूरी तरह भरने की उम्मीद है जिसकी क्षमता 39,000 दर्शकों की है।

लियोनल मेसी के हैदराबाद शाम चार बजे पहुंचने की संभावना है। इसके बाद रविवार सुबह वह मुंबई के लिए निकलेंगे। बाद में उनका नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी कार्यक्रम भी है। सभी जगह मेसी के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लियोनल मेसी के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल:

13 दिसंबर, कोलकाता

  • रात 1:30 बजे: कोलकाता आगमन
  • सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक: मिलन समारोह
  • सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक: लियोनल मेसी की प्रतिमा का अनावरण
  • सुबह 11:15 से 11:25 बजे तक: युवा भारती आगमन
  • दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली का सॉल्ट लेक स्टेडियम आगमन
  • दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक: मैत्रीपूर्ण मैच, अभिनंदन और संवाद
  • दोपहर 2:00 बजे: हैदराबाद के लिए रवाना

13 दिसंबर, हैदराबाद

शाम 7:00 बजे: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के साथ 7v7 मैच, उसके बाद संगीत कार्यक्रम

14 दिसंबर, मुंबई

  • दोपहर 3:30 बजे: पैडल कप में भागीदारी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया
  • शाम 4:00 बजे: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
  • शाम 5:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम, उसके बाद चैरिटी फैशन शो

15 दिसंबर, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

दोपहर 1:30 बजे: अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम, जिसमें मिनर्वा एकेडमी के खिलाड़ियों का अभिनंदन शामिल है।

नोट: लियोनल मेसी सुबह करीब 3:00 बजे कोलकाता पहुंचे थे, जबकि उन्हें थोड़ा जल्दी पहुंचना था। ऐसे में आगे आने वाले क्रार्यक्रमों के समय में देरी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल