1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का जीता खिताब, रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराया

मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का जीता खिताब, रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2021 06:51 am IST,  Updated : Dec 11, 2021 06:51 am IST

नॉर्वे के शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार को रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर अपने खिताब का बचाव किया। 

Magnus Carlsen- India TV Hindi
Magnus Carlsen wins FIDE World Chess Championship title Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • नॉर्वे के शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता
  • कार्लसन ने नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की
  • कार्लसन ने लगभग 17.13 करोड़ के पुरस्कार का 60% अपने नाम किया

नॉर्वे के शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार को रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में इस महीने दुबई के एक्सपो 2020 में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंट जीतने के लिए सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया। कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रॉ होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

कैरोलिना मारिन विश्व चैम्पियनशिप से हटीं

इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार चीजे ठीक हुई तो सब कुछ मेरे मुताबिक होने लगा। वैसे भी आप विश्व चैम्पियनशिप में आसान जीत की उम्मीद नहीं करते है। कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए दो मिलियन-यूरो (लगभग 17.13 करोड़) पुरस्कार का 60% अपने नाम किया। नेपोम्नियाचची ने कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे है कि उनसे कहां गलती हुई। उन्होंने कहा, ‘‘जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने करियर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल