1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनु भाकर जीत सकती हैं भारत के लिए और ओलंपिक मेडल, इस दिन होगा मुकाबला

मनु भाकर जीत सकती हैं भारत के लिए और ओलंपिक मेडल, इस दिन होगा मुकाबला

 Published : Jul 30, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 03:38 pm IST

Manu Bhaker Paris Olympics 2024: मनु भाकर भारत के लिए पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में दो मेडल जीत चुकी हैं। उनके पास तीसरा मेडल जीतने का भी मौका है। ​बड़ी बात ये है कि अभी भले उनके हिस्से में ब्रॉन्ज मेडल आया हो, लेकिन अब वे गोल्ड अपने नाम कर सकती हैं।

manu bhaker- India TV Hindi
मनु भाकर जीत सकती हैं भारत के लिए और ओलंपिक मेडल Image Source : PTI

Manu Bhaker Paris Olympics 2024: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर इस वक्त छाई हुई हैं। वे आजाद भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया है। लेकिन अभी उम्मीदें और भी जीवित हैं। मतलब ये है कि मनु भाकर अभी एक और मेडल इस ओलंपिक में जीत सकती हैं। अब आप ये जरूर जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर मनु का एक और मुकाबला कब होगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ। 

मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर जीता कांस्य पदक 

मनु भाकर ने मंगलवार को भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह एक ही ओलंपिक खेलों में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। करीब 22 साल की भारत की शूटर मनु ने पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। 

इस साल भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाली ​एथलीट मनु भाकर 

बड़ी बात ये भी है कि भाकर ने ही इस साल के ओलंपिक में भारत की पदक तालिका का शुभारंभ किया था और दूसरा मेडल भी उन्हीं ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर जीता है।इससे पहले पीवी सिंधु ही ऐसी भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। हालांकि उनके मेडल दो अलग अलग साल में आए थे, लेकिन मनु ने एक ही ओलंपिक में ये करिश्मा कर दिखाया है। 

अगले मुकाबले के लिए दो अगस्त को उतरेंगी मनु भाकर 

अब आपको बताते हैं कि मनु भाकर किस दूसरे इवेंट किस दिन खेलेंगी। मनु भाकर को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है और उनके पास तीसरा पदक जीतने का भी मौका है। ये इवेंट दो अगस्त को होगा। पहले दिन क्वालीफाईंग इवेंट होगा। अगर इसमें मनु पहले दिन फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करती हैं तो फिर उन्हें फाइनल खेलने का मौका मिलेगा, जो अगले दिन यानी तीन अगस्त को होगा। यही वो दिन होगा, जब मनु भाकर एक और मेडल जीतकर ओलंपिक में एक और इतिहास रचने का काम करेंगी। 

यह भी पढ़ें 

Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत ने जीता एक और ब्रॉन्ज मेडल

ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली भारत की पहली एथलीट बनीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल