1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू की अगुवाई में वेटलिफ्टिंग टीम करेगी मेडल की बारिश, जानिए मास्टर प्लान

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू की अगुवाई में वेटलिफ्टिंग टीम करेगी मेडल की बारिश, जानिए मास्टर प्लान

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jun 03, 2022 07:23 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 07:23 pm IST

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की अगुवाई में भारतीय टीम गेम्स के शुरू होने से एक महीने पहले बर्मिंघम पहुंच जायेगी, जहां कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना है। भारतीय टीम ने यह योजना परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने के लिए बनाई है। 

मीराबाई चानू की...- India TV Hindi
मीराबाई चानू की अगुवाई में कॉमनवेल्थ के लिए भारतीय  टीम तैयार  Image Source : PTI

Highlights

  • मीराबाई चानू की अगुवाई में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने कसी कमर
  • भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम एक महीने पहले पहुंचेगी बर्मिंघम
  • चानू अपनी टीम के साथ लगातार कर रही हैं तैयारी

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने तय वक्त से पहले अपनी कमर कसने का इरादा कर लिया है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की अगुवाई में भारतीय टीम गेम्स के शुरू होने से एक महीने पहले ही बर्मिंघम पहुंच जायेगी, जहां कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना है। भारतीय टीम ने यह योजना परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने के लिए बनाई है। वेटलिफ्टिंग टीम प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले बर्मिंघम, इंग्लैंड में गेम्स वेन्यू के पास ट्रेनिंग कैंप में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

मीराबाई चानू से गोल्ड मेडल की उम्मीद

चानू से बर्मिंघम गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद
Image Source : PTIचानू से बर्मिंघम गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद

इंडियन वेटलिफ्टिंग टीम में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू भी शामिल हैं, जिनसे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की उम्मीद करना लाजिमी है। चानू कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2014 ग्लास्गो गेम्स में रजत पदक और चार साल बाद 2018 गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीता था। 27 साल की चानू पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं. उन्होंने पिछले महीने अमेरिका में एक महीने लंबी ट्रेनिंग भी पूरी की। हालांकि अन्य भारोत्तोलक वीजा मुद्दों के कारण अमेरिका नहीं जा पाये थे जिनमें युवा ओलंपिक चैम्पियन जेरेमी लालरिनुगा भी शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स वेटलिफ्टिंग का सुपर पावर भारत

मीराबाई चानू की अगुवाई में कॉमनवेल्थ गेम्स वेटलिफ्टिंग का सुपर पावर भारत 
Image Source : PTIमीराबाई चानू की अगुवाई में कॉमनवेल्थ गेम्स वेटलिफ्टिंग का सुपर पावर भारत 

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में होने वाली भारोत्तोलन प्रतियोगिता में एक बड़ी शक्ति के रूप में देखा जाता है.  2018 में इंडियन वेटलिफ्टर्स ने पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज समेत कुल नौ मेडल्स हासिल किये थे। बर्मिंघम रवाना होने से पहले चानू हिमाचल प्रदेश के नागरोटा बागवान में 14 से 22 जून तक होने वाली खेलों जूनियर और सीनियर नेशनल रैंकिंग वुमन्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के शुरूआती स्टेज में हिस्सा लेंगी। चानू के अलावा मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन हर्षदा गरूड़ और राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में शामिल भारोत्तोलकों के साथ एशियाई चैम्पियन झिली डालाबेहड़ा भी इसमें शिरकत करेंगी।  

कॉमनवेल्थ गेम्स ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जायेंगे। भारतीय भारोत्तोलक अभी अपने वीजा का इंतजार कर रहे हैं और उनके 20 या 21 जून तक ब्रिटेन पहुंचने की उम्मीद है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम

महिला : मीराबाई चानू (49 किलोग्राम), बिंदयारानी देवी (55 किलोग्राम), पॉपी हजारिका (59 किलोग्राम), हरजिंदर कौर (71 किलोग्राम), पूनम यादव (76 किलोग्राम), ऊषा कुमारी (87 किलोग्राम) और पूर्णिमा पांडे (87+ किलोग्राम)

पुरूष: संकेत सागर (55 किलोग्राम), गुरूराजा पूजारी (61 किलोग्राम), जेरेमी लालरिनुगा (67 किलोग्राम), अचिंता सेहुली (73 किलोग्राम), अजय सिंह (81 किलोग्राम), विकास ठाकुर (96 किलोग्राम), लवप्रीत सिंह (109 किलोग्राम) और गुरदीप सिंह (109+ किलोग्राम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल