1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Neeraj Chopra Record : नीरज चोपड़ा ने रचा नया कीर्तिमान, ओलंपिक से भी ज्यादा दूर फेंका भाला

Neeraj Chopra Record : नीरज चोपड़ा ने रचा नया कीर्तिमान, ओलंपिक से भी ज्यादा दूर फेंका भाला

 Published : Jun 15, 2022 10:47 am IST,  Updated : Jun 15, 2022 12:01 pm IST

फिनलैंड में खेले जा रहे पावो नुरमी खेल में नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर दूर तक भाला फेंकने में कामयाबी हासिल की है।

Neeraj Chopra - India TV Hindi
Neeraj Chopra  Image Source : PTI

Highlights

  • ओलंपिक में फेंके गए अपने ही रिकॉर्ड तो नीरज चोपड़ा ने तोड़ा, फिर भी गोल्ड से चूके
  • चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी खेल में 89.30 मीटर तक फेंका भाला, दूसरे नंबर पर रहे
  • फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेकर ने 89.93 मीटर का थ्रो किया, गोल्ड मेडन अपने नाम किया

Neeraj Chopra javelin throw Record : भारत के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीता था। अब एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने ओलंपिक के दौरान जितनी दूर भाला फेंका था, उससे भी ज्यादा दूर फेंक दिया है, लेकिन बड़ी बात ये है कि इसके बाद भी वे गोल्ड पाने से चूक गए। हालांकि वे नया नेशनल रिकार्ड बनाने में जरूर कामयाब रहे। 

फिनलैंड में खेले जा रहे पावो नुरमी खेल में नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर दूर तक भाला फेंकने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर तक भाला थ्रो किया था, तब उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था। ओलंपिक खेलों के बाद नीरज चोपड़ा एक बार फिर मैदान में उतरे थे, इसके बार वे नए दमखम के साथ आए। अब तक का उनका ये सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। पहली बार जब नीरज चोपड़ा भाला फेंकने के लिए आए तो उनका थ्रो 86.92 मीटर तक गया, लेकिन दूसरी बार में उन्होंने और दम लगाया और भाला 89.30 मीटर तक गया। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने भाला फेंका, लेकिन दूसरी कोशिश की बराबरी वे नहीं कर पाए। इस दोरान उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में नंबर एक पर फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेकर रहे, जिन्होने 89.93 मीटर का थ्रो किया और उन्हें गोल्ड मेडल मिला। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में सात अगस्त 2021 को 87.58 मीटर का भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 

नीरज  चोपड़ा की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक ट्ववीट किया और लिखा कि गोल्डन ग्रेट नीरज चोपड़ा ने फिर करके दिखाया हे। नीरज चोपड़ा ने पावो नुरामी खेल में नया विश्व कीर्तिमान रचा है। आपको ये थ्रो देखनी होगी। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, ओलंपियन रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर आदि ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल