1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में लेंगे हिस्सा, 275 दिन के बाद करेंगे वापसी, जानें किस दिन होगा ये मैच

नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में लेंगे हिस्सा, 275 दिन के बाद करेंगे वापसी, जानें किस दिन होगा ये मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 15, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 05:04 pm IST

भारत के स्टार जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। नीरज दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन 19 जून को होगा।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AP

भारत के स्टार जैवलीन थ्रो प्लेयर नीरज चोपड़ा, जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते हैं, एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। वह 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग के जरिए वह टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। वह 275 दिनों के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। साल 2025 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहने के बाद से उन्होंने किसी भी खेल में हिस्सा नहीं लिया था। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था।

दोहा डायमंड लीग में पिछले साल नीरज ने फेंका था 90 मीटर का भाला

नीरज चोपड़ा का नाम दोहा डायमंड लीग के लिए चुना गया है, जहां उन्होंने पिछले साल 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका था। हरियाणा के रहने वाले नीरज इस समय अपने फिजियो और कोच के साथ स्विट्जरलैंड में 47 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स की भारतीय टीम में भी उन्हें शामिल किया गया है। हालांकि, इस प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियम के मुताबिक कम से कम 82.61 मीटर दूर भाला फेंककर क्वालिफाई करना होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा ले सकते हैं नीरज चोपड़ा

अगले महीने ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स होने वाले हैं। अगर भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इसमें भाग लेते हैं, तो जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत की तरफ से कुल तीन खिलाड़ी शामिल होंगे। बाकी के दो खिलाड़ी, रोहित यादव और यशवीर सिंह, पहले ही इसके लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके अलावा, आने वाली दोहा डायमंड लीग में भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस टूर्नामेंट में पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) और श्रीलंका के रूमेश तरंगा पथिरागे जैसे बड़े एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अरशद नदीम इस बार दोहा डायमंड लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

दोहा डायमंड लीग में खेलेंगे जैवलिन के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.08 मीटर), अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन (85.33 मीटर) और चेक गणराज्य के याकूब वालेश (85.24 मीटर) शामिल हैं। वहीं, दोहा में हुए मुकाबले में भारत के नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का शानदार थ्रो फेंका था, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी (छठे) प्रयास में 91.06 मीटर दूर भाला फेंककर यह खिताब अपने नाम कर लिया था।

यह भी पढ़ें:

दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में छुआ 350 का आंकड़ा, अब नजरें झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

स्मृति और हरमनप्रीत की जोड़ी ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, पाकिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल