1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीजिंग में रूस की गैरमौजूदगी में शुरू हुए पैरालंपिक खेल, यूक्रेन की टीम रहेगी मौजूद

बीजिंग में रूस की गैरमौजूदगी में शुरू हुए पैरालंपिक खेल, यूक्रेन की टीम रहेगी मौजूद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2022 04:01 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 04:01 pm IST

रूस के खिलाड़ियों को पैरालंपिक से वापस भेज दिया गया है जबकि यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही।

Paralympic Games started in Beijing in absence of Russia- India TV Hindi
Paralympic Games started in Beijing in absence of Russia Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई
  • रूस के खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया
  • यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही

बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है जबकि यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी सुशकेविच ने खेलों की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं।’’ 

डेविस कप: युकी, रामकुमार ने डेविस कप में भारत को डेनमार्क पर 2-0 की दिलाई बढ़त

बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खत्म होने के कुछ समय बाद रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया जिससे पूरी दुनिया में नाराजगी है और खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। पैरालंपिक के आयोजकों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को शुरुआत में बीजिंग खेलों में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी लेकिन उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले अपना फैसला बदलते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। आयोजकों ने इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए खेल गांव में तनाव का हवाला दिया। सुशकेविच ने कहा कि यूक्रेन की टीम के सदस्यों को बीजिंग पहुंचने में चार दिन लगे। उन्होंने कहा कि यूरोप में पिछले दो दिन की यात्रा के दौरान वह बस के फर्श पर सोए क्योंकि उनकी पीठ में तकलीफ थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल