1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत में कहां, कैसे और कब देखें पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी, ये खिलाड़ी होंगे भारत के ध्वजवाहक

भारत में कहां, कैसे और कब देखें पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी, ये खिलाड़ी होंगे भारत के ध्वजवाहक

 Published : Aug 11, 2024 06:57 am IST,  Updated : Aug 11, 2024 11:26 am IST

पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से शूटर मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश परेड के दौरान ध्वजवाहक होंगे। पेरिस ओलंपिक खेलों को विदाई देने के लिए तैयार है।

PR Sreejesh And Manu Bhaker- India TV Hindi
PR Sreejesh And Manu Bhaker Image Source : TWITTER/PTI

Paris Olympics 2024 Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक 2024 का रण अपने समाप्ति की ओर बढ़ चुका है। 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी से शुरू हुए ओलंपिक गेम्स की 12 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी होनी है। पेरिस ओलंपिक में दस हजार से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से कुल 117 एथलीट्स ने हिस्सा लिया और कुल 6 पदक जीते। पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में होगी। समारोह को 'रिकॉर्ड्स' नाम दिया गया है और फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक और अभिनेता थॉमस जॉली सभी कार्यों की देखरेख करेंगे।

इतने बजे से होगी क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत

क्लोजिंग सेरेमनी कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक रूप से ओलंपिक मशाल को बुझाने के साथ होगी। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के चीफ  थॉमस बाख और आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट अपने भाषण देंगे। भारतीय समयानुसार क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत रात 12:30 बजे (सोमवार) से होगी। यह कार्यक्रम दो घंटे और तीस मिनट तक चलेगा। 

भारत ने इन चैनलों पर देख सकते हैं लाइव 

पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 1 एसडी और स्पोर्ट्स18 1 एचडी पर किया जाएगा। भारत में आप इन चैनलों पर क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव देख सकते हैं। भारत में डिजिटल अनुभव के लिए समापन समारोह को JioCinema पर देखा जा सकता है। जियो सिनेमा ऐप पर आपको लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में दिखाई जाएगी। इसके लिए आपको बस डाटा खर्च करने की जरूरत है। 

मनु भाकर और पीआर श्रीजेश होंगे ध्वजवाहक

क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली महिला प्लेयर हैं। वहीं भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जिताने में पीआर श्रीजेश ने अहम भूमिका अदा की है। 

यह भी पढ़ें: 

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट की अपील पर अब इस दिन आएगा CSA का फैसला 

6,6,6,6,6: पोलार्ड ने बल्ले से बरपाया कहर, राशिद खान के एक ओवर में ठोक डाले लगातार 5 सिक्स 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल