Paris Olympics 2024 Day 12: पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन भारतीय एथलीट कई इवेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आए। इसमें सबसे ज्यादा विनेश फोगाट के इवेंट पर थीं लेकिन उन्हें ओवरवेट होने की वजह उन्हें अयोग्य घोषित करार दे दिया गया। अब वह बिना कोई मेडल के ही देश वापस लौटेंगी। मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग के मेडल इवेंट में चौथे नंबर पर रही हैं। 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत के अविनाश साबले 11वें नंबर पर रहे हैं। वहीं पेरिस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर देश वापस लौट आईं हैं जिसमें फैंस ने उनका एयरपोर्ट में धमाकेदार अंदाज में स्वागत किया है।