1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL Auction 2025: ऑक्शन में बना नया इतिहास, पहली बार इतने खिलाड़ी बने करोड़पति, ये रही पूरी लिस्ट

PKL Auction 2025: ऑक्शन में बना नया इतिहास, पहली बार इतने खिलाड़ी बने करोड़पति, ये रही पूरी लिस्ट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 01, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 04:43 pm IST

प्रो कबड्डी लीग अब एक लीग नहीं बल्कि ब्रॉन्ड बन चुका है। यही वजह है कि ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है।

PKL 2025 Auction- India TV Hindi
PKL 2025 ऑक्शन Image Source : PTI

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 2025 ऑक्शन में इस बार इतिहास रच दिया गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब 10 खिलाड़ियों ने करोड़ों में बोली पाकर खुद को ‘करोड़पति क्लब’ में शामिल कर लिया। हर सीजन में रोमांचक रहने वाली PKL नीलामी इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली रही। विदेशी खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू से लेकर घरेलू सितारों नवीन कुमार और अर्जुन देशवाल तक, इस ऑक्शन ने कबड्डी प्रेमियों को चौंका दिया। जहां पहले कभी 3-4 खिलाड़ी ही करोड़ों की क्लब में शामिल होते थे, इस बार पूरे 10 खिलाड़ियों ने करोड़ों में बिककर इतिहास बना डाला।

सबसे महंगे बिके शादलू

गुजरात जायंट्स ने ईरान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह पर 2.23 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। शादलू पिछले सीजन भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और इस बार भी उन पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें टिकी थीं।

देवांक ने चौंकाया

बंगाल वॉरियर्स ने युवा खिलाड़ी देवांक पर 2.205 करोड़ रुपये खर्च करके सबको हैरान कर दिया। देवांक को अब तक एक उभरता सितारा माना जा रहा था, लेकिन इतनी बड़ी रकम ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है। आशु मलिक (1.90 करोड़) को दबंग दिल्ली ने और अर्जुन देशवाल (1.405 करोड़) को तमिल थलाइवाज ने अपने पाले में किया। दोनों ही रेडर्स लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं और इनकी नीलामी में बड़ी रकम आना पहले से तय माना जा रहा था।

कबड्डी में पैसों की बौछार

इस साल के ऑक्शन ने साफ कर दिया है कि कबड्डी अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि बड़ा मार्केट भी बन चुका है। खिलाड़ियों की वैल्यू लगातार बढ़ रही है और फ्रेंचाइजियां उन पर मोटा निवेश करने से पीछे नहीं हट रहीं। 

PKL Auction 2025 में करोड़पति बने खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

  • मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह - गुजरात जायंट्स - 2.23 करोड़
  • देवांक - बंगाल वारियर्स - 2.205 करोड़
  • आशु मलिक - दबंग दिल्ली - 1.90 करोड़
  • अंकित जगलान - पटना पाइरेट्स - 1.573 करोड़
  • अर्जुन देशवाल - तमिल थलाइवाज - 1.405 करोड़
  • नवीन कुमार - हरियाणा स्टीलर्स - 1.20 करोड़
  • योगेश - बेंगलुरु बुल्स - 1.125 करोड़
  • गुमान सिंह - यूपी योद्धा - 1.0725 करोड़
  • सचिन तंवर - पुनेरी पलटन - 1.0575 करोड़
  • नितिन कुमार धनखड़ - जयपुर पिंक पैंथर्स - 1.0025 करोड़
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल