1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL: मनिंदर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

PKL: मनिंदर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 04, 2022 11:13 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 11:13 am IST

प्रो कबड्डी लीग में सोमवार को पिछली बार की चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया। बंगाल वॉरियर्स इस जीत के साथ 16 अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

बंगाल वारियर्स- India TV Hindi
बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया  Image Source : TWITTER/ PROKABADDI

Highlights

  • पिछली बार की चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया
  • मनिंदर ने मैच में कुल 13 अंक बनाये जबकि नबी ने 10 अंक स्कोर किया
  • बंगाल वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई

प्रो कबड्डी लीग में सोमवार को पिछली बार की चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया। बंगाल के लिए कप्तान मनिंदर सिंह और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी बख्श ने शानदार प्रदर्शन किया। मनिंदर ने मैच में कुल 13 अंक बनाये जबकि नबी ने 10 अंक स्कोर किया। जयपुर के लिये अर्जुन देशवाल ने दस अंक बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 

बंगाल के खिलाड़ियों ने शुरू ही से दबाव बना दिया था और जयपुर तमाम कोशिशों के बावजूद उससे निकल नहीं सका। आखिरी क्षणों में जयपुर ने वापसी की काफी कोशिशें की लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी। बंगाल के सातवें सत्र के फाइनल के नायक नबी ने आखिरी हमले में शानदार टैकल करके टीम को जीत की सौगात दी।

इस सीजन में बंगाल वॉरियर्स को 6 मैचों में तीन जीत और 3 हार नसीब हुई है। टीम इस जीत के साथ 16 अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। जबकि पिंक पैंथर्स की 5 मैचों में यह लगातार तीसरी हार है और पिंक पैंथर्स 12 अंक के साथ 9वें नंबर पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल