1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL: यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात, टीम की जीत में चमके अजीत, अभिषेक

PKL: यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात, टीम की जीत में चमके अजीत, अभिषेक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2021 06:48 am IST,  Updated : Dec 31, 2021 06:48 am IST

प्रो कबड्डी लीग मैच में यू मुंबा ने गुरुवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया। वहीं बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-28 के बड़े अंतर से हराया।

U Mumba- India TV Hindi
PKL: U Mumba beat Jaipur Pink Panthers Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • प्रो कबड्डी लीग मैच में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया
  • वी अजीत कुमार ने 11 और अभिषेक सिंह ने 10 अंक हासिल किए
  • बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-28 के बड़े अंतर से हराया

प्रो कबड्डी लीग मैच में यू मुंबा ने युवा रेडर वी अजीत कुमार और अभिषेक सिंह के शानदार खेल के दम पर गुरुवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया। कुमार ने 14 रेड से 11 अंक बनाये जबकि सिंह ने 22 रेड से 10 अंक हासिल किए जिससे यू मुंबा ने सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने 14 अंक बटोरे लेकिन उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। उन्हें हालांकि टीम के दूसरे खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला। यू मुंबा ने पहले हाफ में पिंक पैंथर्स की टीम को ऑल आउट कर 12-7 की बढ़त हासिल कर ली। टीम ने हाफ टाइम तक अपनी बढ़त को 21-12 कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया । हाफ टाइम के बाद यू मुंबा ने दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल आउट कर अपनी बढ़त को 25-13 कर लिया। इसके बाद देशवाल ने सुपर 10 पूरा किया लेकिन वह टीम के बढ़त के अंतर को कम नहीं कर सके। अजीत के सुपर 10 के साथ मुंबई की टीम ने अपनी बढ़त को 28-16 कर ली। जयपुर ने इसके बाद वापसी की लेकिन इससे कुछ हद तक हार का अंतर ही कम हो सका।

दिन के एक अन्य मैच में पवन सहरावत के 22 अंक (19 रेड अंक और तीन टैकल अंक) के बूते बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-28 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में पवन का दबदबा इतना अधिक था कि उनके बाद सबसे ज्यादा रेड अंक जुटाने वाले विकास कंडोला के नाम सिर्फ सात अंक रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल