1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीएम मोदी ने CWG 2026 में झंडू कुमार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई, कहा - "आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है"

पीएम मोदी ने CWG 2026 में झंडू कुमार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई, कहा - "आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है"

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 25, 2026 10:50 am IST,  Updated : Jul 25, 2026 11:15 am IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का मेडल टैली में खाता दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टिंग में बिहार के झंडू कुमार ने खोला जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। झंडू कुमार की इस उपलब्धि पर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बधाई दी है।

Jhandu Kumar- India TV Hindi
झंडू कुमार Image Source : PTI

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत का मेडल टैली में खाता बिहार के पैरा पावरलिफ्टिंग एथलीट झंडू कुमार ने खोला। पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में झंडू कुमार ने 130.9 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। झंडू कुमार की इस उपलब्धि पर जहां पूरे देश से उनको बधाई मिल रही है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झंडू कुमार को मेडल जीतने की बधाई दी है, जिसमें पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झंडू कुमार ने पूरे देश का मान बढ़ाया है।

आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है

झंडू कुमार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर एक्स पर पोस्ट करने के साथ बधाई देते हुए लिखा कि झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन, उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर CWG 2026 में भारत के लिए मेडल टैली में खाता खोला है। उन्हें बधाई, उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और सालों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। हर चुनौती का सामना करते हुए और इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।

मेरे दिमाग में एक ही बात घूम रही थी कि मेडल जीतना है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद झंडू कुमार ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि यह मेरा पहला मेडल है और मेरे दिमाग में एक ही बात घूम रही थी कि मेडल जीतना है, बस जीतना है। ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं। मैं उन सभी कोच का बहुत आभारी हूं कि उन्‍होंने मुझे इतना अभ्‍यास करने का मौका दिया और इतना प्‍यार दिया। मैं भविष्‍य में और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। बता दें कि झंडू कुमार ने 190 किग्रा का वजन सफलतापूर्वक उठाकर ब्रॉन्‍ज मेडल जीता, जिसमें उन्‍होंने 130.9 प्‍वाइंट्स बनाए। झंडू कुमार आखिरी प्रयास में झंडू 196 किग्रा का वजन उठाने से चूक गए, जिसके बाद उनको ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

CWG 2026 के तीसरे दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल, तीसरे दिन स्विमिंग और जिम्नास्टिक में मेडल की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, जूडो खिलाड़ी तूलिका मान नाडा के एक्शन के बाद CWG 2026 से बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल