1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधू ने जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में मालविका को हराया

पीवी सिंधू ने जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में मालविका को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 04:45 pm IST

पीवी सिंधू ने रविवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में सिंधू ने हमवतन मालविका बंसोद को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से मात दी।

पीवी सिंधू की फाइल फोटो- India TV Hindi
पीवी सिंधू की फाइल फोटो Image Source : GETTY

Highlights

  • पीवी सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया
  • सिंधू ने हमवतन मालविका बंसोद को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से मात दी
  • सिंधू ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और खिताब अपने नाम किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में सिंधू ने हमवतन मालविका बंसोद को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से मात दी। सिंधू नें पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और खिताब अपने नाम किया। सिंधू ने फाइनल में सिर्फ 35 मिनट में जीत दर्ज की। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का यह दूसरा सैयद मोदी खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज सिंधू ने को पांचवीं वरीयता प्राप्त रूसी प्रतिद्वंद्वी इवजेनिया कोसेतस्काया के सेमीफाइनल में रिटायर्ड हर्ट होने से फाइनल में जगह मिल गई थी। वहीं, मालविका ने तीन गेम तक चले सेमीफाइनल में एक अन्य भारतीय अनुपमा उपाध्याय को 19-21 21-19 21-7 से पराजित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल