1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर प्रज्ञानंदा ने फ्रीस्टाइल शतरंज में मैग्नस कार्लसन को दी मात, 39 चालों में मुकाबले को किया खत्म

आर प्रज्ञानंदा ने फ्रीस्टाइल शतरंज में मैग्नस कार्लसन को दी मात, 39 चालों में मुकाबले को किया खत्म

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 17, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 12:57 pm IST

भारतीय युवा चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम टूर में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को सिर्फ 39 चालों के अंदर मात देने के साथ चौथे राउंड में शानदार जीत दर्ज की।

R Praggnanandhaa and Magnus Carlsen- India TV Hindi
आर प्रज्ञानंदा और मैग्नस कार्लसन Image Source : PTI

लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम में भारत के युवा चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को चौथे राउंड में मात देते हुए सभी को चौंका जरूर दिया। आर प्रज्ञानंदा की ये उनके अभी तक के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 39 चालों के अंदर ही इस मुकाबले को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। मैग्नस कार्लसन को पिछले कुछ मैचों में भारतीय चेस प्लेयर्स के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें इससे पहले मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भी उन्हें हराया था।

प्रज्ञानंदा जीत के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंचे

मैग्नस कार्लसन के खिलाफ चौथे राउंड में मिली जीत के साथ आर प्रज्ञानंदा 4.5 अंकों के साथ आठ खिलाड़ियों वाले व्हाइट ग्रुप में संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन हासिल करने में कामयाब हुए हैं। आर प्रज्ञानंदा का इस टूर्नामेंट में कार्लसन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह तीनों फॉर्मेट क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज को जीतने में सफल रहे। प्रज्ञानंदा ने चौथे राउंड में कार्लसन को 10 मिनट प्लस 10 सेकेंड के इंक्रीमेंट टाइम कंट्रोल के साथ मात दी। प्रज्ञानंद ने अधिकांश समय खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और 93.9 फीसदी की शानदार सटीकता दर्ज की, जबकि कार्लसन को केवल 84.9 फीसदी के नियंत्रण के साथ काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।

टूर्नामेंट में ड्रॉ से की थी प्रज्ञानंदा ने शुरुआत

प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर की थी। इसके बाद दूसरे राउंड में उनका सामना असाउबायेवा से हुआ था जिसमें वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। प्रज्ञानंदा ने यहां से अपनी लय को बरकरार रखते हुए तीसरे राउंड में काले मोहरों से खेलते हुए कीमर को मात दी। वहीं अब वह फिर चौथे राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने के साथ संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन में पहुंच गए हैं। प्रज्ञानंदा ने कार्लसन के खिलाफ जीत के बाद दिए बयान में कहा कि वह क्लासिकल से ज्यादा फ्रीस्टाइल में खेलना अधिक पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें

Saina Nehwal Net Worth: खेल के साथ कमाई में भी अव्वल हैं साइना नेहवाल, करोड़ों की नेट वर्थ की मालकिन

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोनों ने मिलकर हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल