1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रामकुमार रामानाथन और रोहन बोपन्ना की जोड़ी एडीलेड टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

रामकुमार रामानाथन और रोहन बोपन्ना की जोड़ी एडीलेड टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2022 02:46 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 02:46 pm IST

रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना एडीलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट में मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।  रामकुमार और बोपन्ना पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे हैं।

रोहन बोपन्ना- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना की फाइल फोटो Image Source : GETTY

Highlights

  • रामनाथन और रोहन बोपन्ना एडीलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
  • रामकुमार और बोपन्ना पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे हैं
  • भारत की सानिया मिर्जा और उक्रेन की नादिया किचेनोक को मिली जीत

भारत के रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना एडीलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले में मिली जीत के बाद मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के जैकसन विथ्रो और नाथनियेल लामोंस को 6-7, 7-6, 10-4 से हराया। 

Australian Open 2022: साल के पहले ग्रैंडस्लैम में खलेगी इन दिग्गजों की कमी

इससे पहले उन्होंने अमेरिका के जैमी केरेटानी और ब्राजील के फर्नांडो रोंबोली को 6-2, 6-1 से मात दी थी। अब उनका सामना फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस तथा बेल्जियम के सैंडर जिले और जोरान विलेजेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। ​महिलाओं के डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में भारत की सानिया मिर्जा और उक्रेन की नादिया किचेनोक ने दूसरी वरीयता प्राप्त गैब्रियला डाबरोवस्की और जियुलियाना ओल्मोस को 1-6, 6-3, 10-8 से हराया। अब उनका सामना आस्ट्रेलिया की प्रिससिला होन और चार्लोट के पोक्ज और अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और ब्रिटेन की हीथर वाटसन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। बता दें कि रामकुमार और बोपन्ना पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल