1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिकॉर्ड तोड़ रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने बनाया एक और कीर्तिमान, गर्ड मुलर को छोड़ा पीछे

रिकॉर्ड तोड़ रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने बनाया एक और कीर्तिमान, गर्ड मुलर को छोड़ा पीछे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2021 01:25 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 02:08 pm IST

रॉबर्ट लेवानडॉस्की बुंदेसलीगा के एक कैंलेंडर साल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2021 में ये 34 बुंदेशलीगा मैचों में 43वां गोल कर गर्ड मुलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Robert Lewandowski- India TV Hindi
Robert Lewandowski scores his team's fourth goal during the Bundesliga match between FC Bayern München and VfL Wolfsburg Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • लेवानडॉस्की बुंदेसलीगा के एक कैंलेंडर साल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए
  • लेवानडॉस्की ने साल 2021 में 34 बुंदेसलीगा मैचों में 43वां गोल कर गर्ड मुलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया
  • लेवानडॉस्की ने इस साल 69वां गोल कर रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की

शानदार फॉर्म में चल रहे बायर्न म्यूनिख के स्टार फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक लेवानडॉस्की बुंदेसलीगा के एक कैंलेंडर साल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लेवानडॉस्की ने वोल्फसवर्ग के खिलाफ मैच के 88वें मिनट में गोल कर ये मुकाम हासिल किया।

इंटर मिलान ने आपसी सहमति से क्रिस्टियन एरिक्सन के साथ कॉन्ट्रैक्ट को किया खत्म, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

बायर्न के फॉरवर्ड का साल 2021 में ये 34 बुंदेशलीगा मैचों में 43वां गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने जर्मन फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार गर्ड मुलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गर्ड मुलर ने साल 1972 में 42 बुंदेशलीगा गोल किए थे। इससे पहले लेवानडॉस्की ने इसी साल मई के महीने में अपना 41वां गोल कर एक बुंदेशलीगा सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में गर्ड मुलर के ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। 

वहीं रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने एक कैलेंडर ईयर में सभी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली। पोलैंड के स्ट्राईकर का इस साल ये सभी प्रतियोगिताओं में 69वां गोल था। जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी साल 2013 में 69 गोल किए थे। वहीं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनल मेसी पहले नंबर पर हैं। मेसी के नाम साल 2012 में 91 गोल दर्ज हैं। 

एक साल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची:

1. लियोनल मेसी 2012- 91 गोल

2. गर्ड मुलर 1972- 85 गोल
3. पेले 1958- 75 गोल
4. रोमारियो 2000- 72 गोल
5. पेले 1965- 72 गोल
6. ज़िको- 1979
7. रॉबर्ट लेवानडॉस्की 2021- 69 गोल
8. क्रिस्टियानो रोनाल्डो- 69 गोल

बता दें कि फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने वोल्फसवर्ग को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में बायर्न के लिए लेवानडॉस्की के अलावा थॉमस मूलर, उपमायेंको और लिरॉए साने ने गोल किए। इस जीत के साथ बायर्न के 17 मैचों में 43 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे नंबर पर काबिज डॉर्टमंड से 9 अंक आगे हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल