1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय कोच और पाकिस्तानी प्लेयर्स के बीच हुई लड़ाई, लाइव मैच में हुआ बड़ा बवाल

भारतीय कोच और पाकिस्तानी प्लेयर्स के बीच हुई लड़ाई, लाइव मैच में हुआ बड़ा बवाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 21, 2023 08:58 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 09:08 pm IST

IND vs PAK: सैफ चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में इंडियन कोच और पाकिस्तानी प्लेयर्स आपस में भिड़ गए।

IND vs PAK- India TV Hindi
IND vs PAK Image Source : TWITTER

सैफ चैंपियनशिप में इस समय भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमें आमने-सामने हैं। ये मैच बैंगलोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पहले हाफ तक 2-0 से आगे है। लेकिन फुटबॉल के मैदान पर दंगल देखने को मिला। जब भारतीय कोच इगोर स्टिमिक और पाकिस्तानी प्लेयर्स की आपस में बहस हो गई। 

कोच से हुई बहस 

मैच के 45वें मिनट में भारतीय कोच की पाकिस्तानी खिलाड़ी से बहस हो गई। जब मैच में पाकिस्तानी प्लेयर गेंद को थ्रो कर रहा था। तब भारतीय कोच इगोर स्टिमिक ने गेंद पाकिस्तानी प्लेयर से छीन ली। जिसके बाद भारतीय कोच की पाकिस्तानी प्लेयर्स से बहस भी हुई। फिर दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और धक्का मुक्की शुरू हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मिली ये सजा 

भारतीय कोच इगोर स्टिमिक और टीम मैनेजर को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया गया है। वहीं, पाकिस्तानी कोच को येलो कार्ड दिखाया गया। इसके साथ ही भारत के डिफेंडर संदेश झिंगन और पाकिस्तान के मिड फील्डर राहिस नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया।

पहले हाफ तक आगे है भारतीय टीम 

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले हाफ में भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें और 15 मिनट में गोल किया। पाकिस्तान के डिफेंडर ने बॉक्स में गलती की और इसकी वजह से भारत को पेनल्टी मिली। इस पर भारतीय कप्तान छेत्री ने बेहतरीन गोल किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम ने 2-0 की बनाए हुए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल