1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के कारण साउथम्पटन-न्यूकासल के बीच मैच हुआ स्थगित

कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के कारण साउथम्पटन-न्यूकासल के बीच मैच हुआ स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2022 12:07 pm IST,  Updated : Jan 01, 2022 12:08 pm IST

प्रीमियर लीग ने कहा कि कोविड-19 मामलों और चोटों के कारण न्यूकासल के पास सेंट मेरी स्टेडियम में साउथम्पटन का सामना करने के लिए जरूरी 13 खिलाड़ी और एक गोलकीपर नहीं है।

Southampton vs Newcastle, corona virus, Football, cricket, sports - India TV Hindi
Southampton vs Newcastle Image Source : GETTY

Highlights

  • न्यूकासल का गुरुवार को एवर्टन के खिलाफ होने वाला पिछला मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया था
  • संक्रमण के कारण न्यूकासल के पास साउथम्पटन का सामना करने के लिए जरूरी 13 खिलाड़ी और एक गोलकीपर उबलब्ध नहीं हो सके
  • पिछले तीन हफ्तों में ईपीएल के स्थगित होने वाले मैचों की संख्या 18 हो गई है

न्यूकासल टीम में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद रविवार को साउथम्पटन में होने वाला इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबला स्थगित कर दिया गया है। ईपीएल ने यह जानकारी दी। न्यूकासल का गुरुवार को एवर्टन के खिलाफ होने वाला पिछला मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया था। 

प्रीमियर लीग ने कहा कि कोविड-19 मामलों और चोटों के कारण न्यूकासल के पास सेंट मेरी स्टेडियम में साउथम्पटन का सामना करने के लिए जरूरी 13 खिलाड़ी और एक गोलकीपर नहीं है। लीग ने बयान में कहा कि प्रभावित क्लब और उनके प्रशंसकों को स्पष्टता के इरादे से उन्होंने समय रहते मैच को लेकर फैसला किया। 

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, गेल को नहीं मिली जगह

इसके साथ ही पिछले तीन हफ्तों में ईपीएल के स्थगित होने वाले मैचों की संख्या 18 हो गई है जिसमें अंतिम स्थान पर चल रहे नॉर्विच और लीसेस्टर के बीच शनिवार को होने वाला मुकाबला भी शामिल है। इस बीच लीवरपूल के कोच जुएर्गन क्लोप ने शुक्रवार को कहा कि रविवार को चेल्सी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उनके तीन खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

क्लोप ने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया और उम्मीद जताई कि लंदन में होने वाला मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच एंजर्स और सेंट एटीने के बीच नौ जनवरी को होने वाला फ्रेंच लीग का मैच एंजर्स टीम में कोरोना वायरस के अधिक मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- IND vs SA: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित की जगह राहुल करेंगे कप्तानी

एंजर्स ने गुरुवार को मुकाबला स्थगित करने की मांग करते हुए कहा था कि उसकी 30 खिलाड़ियों की टीम में संक्रमण के 19 पुष्ट मामले थे और इनमें से 10 खिलाड़ियों को 10 जनवरी तक दोबारा खेलने की स्वीकृति नहीं है। टीम के पांच स्टाफ सदस्य भी संक्रमित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल