1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, गेल को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, गेल को नहीं मिली जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2022 11:31 am IST,  Updated : Jan 01, 2022 11:33 am IST

वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ 22 से 30 जनवरी तक बारबडोस के केनसिंगटन ओवल में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।

West Indies vs England, West Indies vs Ireland, chris Gayle, cricket, sports- India TV Hindi
West Indies cricket team   Image Source : GETTY

Highlights

  • इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है
  • वेस्टइंडीज की इस टीम में क्रिस गेल को जगह नहीं मिली है

कीरोन पोलार्ड चोट के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम की अगुआई करेंगे। वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ 22 से 30 जनवरी तक बारबडोस के केनसिंगटन ओवल में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। वहीं इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को वेस्टइंडीज की टीम में मौका नहीं दिया गया है।

दरअसल क्रिस गेल जमैका में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलना चाहते हैं। इस बाद 42 साल के हो चुके गेल क्रिकेट के अलविदा कह देंगे। ऐसे में उन्हें विदाई मैच पर अब संशय बन गय है। 

यह भी पढ़ें- क्विंटन डी कॉक के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वाले फैसले से हैरान हैं अल्विरो पीटरसन

इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम आठ से 16 जनवरी के बीच तीन वनडे और एकमात्र टी20 मैच के लिए जमैका के सबीना पार्क में आयरलैंड की मेजबानी करेगी। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शुक्रवार को टीम की घोषणा की। 

पोलार्ड टी20 विश्व कप के दौरान पैर की मांसपेशियों में लगी चोट के कारण पाकिस्तान दौरे पर नहीं गए थे। 

यह भी पढ़ें- IND vs SA: पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए भारत पर लगा जुर्माना

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फाबियन एलेन (सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ), डेरेन ब्रावो (सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ), रोस्टन चेस, शेल्डन कोटरेल, डोमीनिक ड्रेक्स, शाई होप, अकील हुसैन, जेसन होल्डर, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, रोवमैन पावेल, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ और हेडन वाल्श जूनियर। 

आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शमाराह ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, निकोलस पूरन, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ और डेवोन थॉमस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल