1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, Taipei Open Super 300 जीतने वाली बनीं सबसे युवा खिलाड़ी

17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, Taipei Open Super 300 जीतने वाली बनीं सबसे युवा खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 02, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 12:25 pm IST

17 साल की युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन में पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 खिताब जीत इतिहास रच दिया है जिसमें वह इस टूर्नामेंट में जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं।

Tanvi Sharma- India TV Hindi
तन्वी शर्मा Image Source : PTI

एक तरफ जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारत की 17 साल 222 दिन की उम्र में युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। तन्वी शर्मा की फाइनल मैच में भिड़ंत वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त थुई लिन्ह एनगुएन से था जिनको उन्होंने सीधे 2 सेटों में 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में खिताब को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ तन्वी शर्मा साल 2008 में साइना नेहवाल के बाद इस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गई हैं।

तन्वी का दोनों सेटों में दिखा वियतनाम खिलाड़ी के खिलाफ दबदबा

भारत की उभरती बैडमिंटन युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा का ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल मैच के दोनों सेटों में वियतनाम की खिलाड़ी थुई लिन्ह एनगुएन के खिलाफ दबदबा देखने को मिला। तन्वी ने इस खिताबी मैच के पहले सेट को जहां 21-16 के अंतर से अपने नाम किया तो वहीं दूसरा सेट भी 21-16 के अंतर से अपने करने के साथ मुकाबला 36 मिनट के अंदर ही खत्म कर दिया। तन्वी शर्मा इसी के साथ ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं, जिसमें उन्होंने ताइपे की ही ताई जू-यिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 18 साल 85 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था।

विश्व जूनियर चैंपियनशिप के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय

तन्वी शर्मा ने जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी तो उन्होंने कोरिया के महान युगल खिलाड़ी ली योंग डे को सबसे कम उम्र में फाइनल में जगह बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। तन्वी शर्मा उस भारतीय टीम की भी सदस्य थीं जिसने एशियाई टीम चैंपियनशिप में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक तन्वी वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। तन्वी 16 साल की उम्र में साल 2025 अमेरिकी ओपन में अपने पहले सुपर 300 फाइनल में पहुंचीं थी लेकिन उसे जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

ये भी पढ़ें

CWG 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते कुल 7 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत का जलवा बरकरार तो पाकिस्तान का है बुरा हाल, जीता है सिर्फ एक पदक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल