1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक रहा सबसे खर्चीला, खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक रहा सबसे खर्चीला, खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jun 22, 2022 12:02 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 12:02 pm IST

कोरोना महामारी की वजह से टोक्यो ओलंपिक के खर्चों में हुआ भारी इजाफा।

Tokyo 2020, Tokyo Olympics- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2022 Image Source : GETTY

Highlights

  • टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजन में खर्च हुए लगभग 8.19 खरब रुपये
  • आयोजकों ने लगभग 12 खरब रुपये के खर्च होने का अनुमान लगाया था
  • कोरोना महामारी की वजह से एक साल की देरी से हुए ओलंपिक खेल

कई तरह की परेशानियों और रुकावट के बीच पिछले साल जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कोरोना महामारी की वजह से एक साल की देरी से आयोजित हुए इन खेलों की वजह से जापान को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। इन खेलों के आयोजन में हुई देरी की वजह से इसके खर्चों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। यह वजह है कि टोक्यो खेल अब तक के सबसे महंगे ओलंपिक साबित हुए हैं।

टोक्यो खेलों के आयोजन में लगभग 1.42 ट्रिलियन येन (लगभग 8.19 खरब रुपये) खर्च हुए। यह 2013 में मेजबानी के मिलने के समय लगाए गए अनुमान से लगभग दोगुना खर्च है। टोक्यो ओलंपिक अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी बैठक की जिसमें इन खेलों के जुड़े खर्च के अंतिम विवरण को रखा गया। डॉलर और जापान की मुद्रा येन के बीच विनिमय दर में हालिया उतार-चढ़ाव के कारण हालांकि लागत की गणना करना चुनौतीपूर्ण है। पिछले साल जब खेलों का आयोजन शुरू हुआ था तब एक डॉलर लगभग 110 येन के बराबर था जबकि सोमवार को यह 135 येन के करीब रहा। यह येन के मुकाबले डॉलर का लगभग 25 वर्षों में उच्चतम स्तर है। 

जब ये खेल संपन्न हुए थे तब आयोजकों ने इसमें 15.4 बिलियन डॉलर (लगभग 12 खरब रुपये) के खर्च होने का अनुमान लगाया था। इसके चार महीने के बाद आयोजकों ने कहा कि इसकी कुल लागत 13.6 बिलियन डॉलर (लगभग 10.61 खरब रूपये) है। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के स्टेडियम में नहीं होने से इसमें बड़ी बचत हुई है। सुरक्षा लागत, स्थल रखरखाव आदि पर खर्च कम हुए। इससे हालांकि आयोजकों को टिकट बिक्री से होने वाली आय का नुकसान भी हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल