1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. UCL 2021-22: रियाल मैड्रिड के कोच एंचिलोटी कोविड-19 नेगेटिव पाए गए, चेल्सी के खिलाफ मुकाबले के लिए लंदन

UCL 2021-22: रियाल मैड्रिड के कोच एंचिलोटी कोविड-19 नेगेटिव पाए गए, चेल्सी के खिलाफ मुकाबले के लिए लंदन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2022 04:37 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 04:37 pm IST

रीयाल मैड्रिड के कोच कार्लो एंचिलोटी बुधवार को कोविड-19 नेगेटिव पाए गए जिससे वह चेल्सी के खिलाफ चैंपियन्स लीग फुटबॉल मुकाबले के लिए टीम के पास लंदन जा पाएंगे।

Carlo Ancelotti tested COVID-19 negative- India TV Hindi
Carlo Ancelotti tested COVID-19 negative Image Source : GETTY IMAGES

रीयाल मैड्रिड के कोच कार्लो एंचिलोटी बुधवार को कोविड-19 नेगेटिव पाए गए जिससे वह चेल्सी के खिलाफ चैंपियन्स लीग फुटबॉल मुकाबले के लिए टीम के पास लंदन जा पाएंगे। एंचिलोटी पिछले हफ्ते कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले से पहले मंगलवार को मैड्रिड की टीम के साथ रवाना नहीं हो पाए। वह शनिवार को स्पेनिश लीग में सेल्टा विगो के खिलाफ टीम की 2-1 की जीत के दौरान भी उसके साथ नहीं थे।

मैड्रिड ने प्रेस रीलीज में कहा, ‘‘वह (एंचिलोटी) आज सुबह लंदन के लिए रवाना होंगे और टीम के ट्रेनिंग शिविर से जुड़ेंगे।’’ चेल्सी के मैनेजर थॉमस टचेल ने कहा था कि अगर एंचिलोटी बुधवार को होने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं होते हैं तो उनकी टीम थोड़े फायदे की स्थिति में होगी लेकिन वह चाहते हैं कि यह कोच मुकाबले के लिए उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि एंचिलोटी की गैरमौजूदगी में उनके बेटे और सहायक डेविड एंचिलोटी टीम की जिम्मेदारी संभालते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल