1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2022: सेरेना विलियम्स अपने आखिरी टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंचीं, दूसरे नंबर की खिलाड़ी को हराया

US Open 2022: सेरेना विलियम्स अपने आखिरी टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंचीं, दूसरे नंबर की खिलाड़ी को हराया

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 01, 2022 07:45 am IST,  Updated : Sep 01, 2022 07:45 am IST

US Open 2022: सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में पहुंचीं, दूसरे नंबर की खिलाड़ी को हराया।

Serena williams, Anett Kontaveit, US open 2022- India TV Hindi
Serena williams defeated Anett Kontaveit in us open 2022 Image Source : GETTY

Highlights

  • सेरेना विलियम्स की निगाहें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर
  • यूएस ओपन 2022 के तीसरे दौर में पहुंचीं
  • दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर दो को हराया

US Open 2022: दिग्गज सेरेना विलियम्स अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए यूएस ओपन 2022 के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में गुरूवार को दूसरे नंबर की खिलाड़ी को हराकर बाहर किया। मौजूदा समय में 605 रैंक वाली सेरेना ने एस्टोनिया की 26 साल की एनेट कोंटावेट को हराया। 40 साल की सेरेना ने पहला गेम 7-6 (4) से अपने नाम किया लेकिन इसके बाद अगले गेम में उन्हें 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 6-2 से आखिरी गेम जीतकर मैच को अपने पाले में कर लिया। इससे पहले सेरेना ने पहले राउंड में मोंटेनेग्रो की डांका कोविनिच को सीधे गेम में 6-3, 6-3 से हराया था।

बता दें कि छह बार की यूएस ओपन चैंपियन सेरेना अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम खेल रही हैं। इसके बाद वह संन्यास ले लेंगी, जिसकी घोषणा वह पहले ही कर चुकी हैं। तीसरे राउंड में अब उनका सामना 29 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एजला टॉमजेनोविच से होगा। 

टेनिस कोर्ट पर राज करने वाली पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव से गुजरी हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है जिसकी वजह से उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 605 हो चुकी है। लगातार संघर्ष करने की वजह से सेरेना ने यूएस ओपन के शुरू होने से पहले संन्यास लेने का फैसला कर लिया।

सेरेना ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मारग्रेट कोर्ट के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने से एक कदम दूर हैं। वह महिलाओं की डबल्स में भी अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ हिस्सा ले रही हैं। गौरतलब है इस अमेरिकी खिलाड़ी ने 1995 में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने अपने करियर में सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, सात बार विंबलडन, छह बार यूएस ओपन और तीन बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल