US Open 2025: यूएस ओपन साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम है। इसी वजह से सभी प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अब इसके लिए मंच पूरी तरह से तैयार है। यूएस ओपन 2025 के क्वालीफायर मुकाबले 18 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। वहीं पुरुष और महिला वर्ग के पहले राउंड के मुकाबले 24 अगस्त से खेले जाएंगे, जहां कार्लोस अल्काराज और यानिस सिनर जैसे प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई देंगे।
जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
यूएस ओपन 2025 के मुकाबलों का भारत में प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी। इसके लिए फैंस को बस अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर वह आराम से यूएस ओपन 2025 के मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे।
यानिक सिनर और अल्काराज दिखाएंगे दम
मेंस सिंगल्स में यानिक सिनर और कार्लेस अल्काराज जैसे प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछली बार यूएस ओपन का खिताब सिनर ने अपने नाम किया था और वह इस टूर्नामेंट में नंबर-1 सीडिंग खिलाड़ी के तौर पर प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अल्काराज से कड़ी टक्कर मिल सकती है, जो उनसे बिल्कुल पीछे चल रहे हैं और इस टूर्नामेंट में अच्छा करके अल्काराज नंबर-1 का स्थान हासिल कर लेंगे।
आर्याना सबालेंका को दिखाना होगा दम
पिछली बार वुमेंस सिंगल्स में यूएस ओपन 2025 का खिताब आर्याना सबालेंका ने जीता था। इस बार भी उनकी निगाहें जीत दर्ज करने पर होंगी। लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा। उन्हें इगा स्विएटेक और जेसिका पेगुला से कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में उन्हें खिताब जीतने के लिए तगड़ी मेहनत करनी होगी।
यह भी पढ़ें:
संजू सैमसन ने नहीं मानी हार, अब इस प्लान से ठोकी प्लेइंग इलेवन की दावेदारी
दूसरे वनडे से बाहर हो गया कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी; हुआ बड़ा बदलाव