1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पहली बार FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए इन 2 देशों ने किया क्वालीफाई, पूरा हो गया बहुत बड़ा सपना

पहली बार FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए इन 2 देशों ने किया क्वालीफाई, पूरा हो गया बहुत बड़ा सपना

 Published : Jun 06, 2025 01:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 01:41 pm IST

उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इन दोनों देशों की टीमों ने पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है।

फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी- India TV Hindi
फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी Image Source : TWITTER

फुटबॉल को दुनिया का सबसे प्रचलित खेल माना जाता है और इसके फैन दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। फुटबॉल के वर्ल्ड कप में हर देश हिस्सा लेना चाहता है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 कनाडा, मैक्सिको और यूनाइटेड स्टेट की संयुक्त मेजबानी में होना है और अब इसके लिए उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने क्वालीफाई कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब इन दोनों देशों ने विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए एंट्री मारी है।

मैच ड्रॉ होने के बाद उज्बेकिस्तान की जगह हुई पक्की

अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ उज्बेकिस्तान के लिए ग्रुप-ए में ईरान के बाद दूसरा स्वत: क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त था। ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया ने इराक को 2-0 से हराकर विश्व कप मे अपना स्थान पक्का किया। उज्बेकिस्तान के फैंस ने जमकर जश्न मनाया। वहीं दक्षिण कोरिया ने लगातार 11वीं बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह पक्की की।

साउथ कोरिया ने जीता मैच

ग्रुप-बी में साउथ कोरिया ने दमदार प्रदर्शन किया है और उसने इराक को 2-0 से हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया। दूसरी तरफ साउथ कोरिया की जीत जॉर्डन के लिए वरदान साबित हुई, क्योंकि उसकी जीत से जॉर्डन को विश्व कप में एंट्री मिल गई। उसने इससे पहले ओमान को 3-0 से हराकर शीर्ष दो में जगह बनाई थी। जॉर्डन की तरफ से तीनों गोल अली ओलवान ने किए।

ऑस्ट्रेलिया ने 16 सालों में पहली बार जापान को हराया

ग्रुप-सी में चीन को जकार्ता में इंडोनेशिया के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस ग्रुप के एक अन्य मैच में अजीज बेहिच के अंतिम मिनट में किए गए गोल से ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी जापान की टीम को 1-0 से हराया। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार छठी बार विश्व कप में खेलने के करीब पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की जापान के खिलाफ 16 सालों में यह पहली जीत थी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभी तक ईरान, जापान, जॉर्डन, साउथ कोरिया, उज्बेकिस्तान, कनाडा और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई कर लिया है। दूसरी तरफ से मेजबान होने के नाते कनाडा, मैक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स को पहले ही जगह मिल चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल