भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट जिनको 7 अगस्त की देर रात 12:45 पर पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगिरी में गोल्ड मेडल मैच खेलना था उन्हें ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित करार दे दिया गया है। विनेश ने 6 अगस्त को इस इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के साथ मेडल इवेंट में अपनी जगह को बनाया था। अब वजन अधिक होने की वजह से उन्हें कोई भी मेडल नहीं मिलेगा जिसमें इस इवेंट में सिर्फ गोल्ड मेडल यूएसए की रेसलर साराह हिल्डेब्रांट को मिलेगा तो वहीं ब्रॉन्ज मेडल मैच में जो रेसलर जीत हासिल करेगा उसे पदक दिया जाएगा। वहीं हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस नियम की वजह से विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है।
विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद हम आपको रेसलिंग के इवेंट में नियमों की बात की जाए तो उसमें मैच की सुबह इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक सुबह चिकित्सा जांच होने के बाद सभी रेसलर्स का वजन भी मापा जाता है। जिसमें ये पूरी प्रक्रिया 30 मिनट तक चलती है। वहीं इसके बाद अगले दिन फाइनल में हिस्सा लेने वाले रेसलर्स का फिर से इवेंट के दिन ये पूरी प्रक्रिया की जाती है जिसमें रेपचेज और फाइनल में हिस्सा लेने वाले रेसलर्स का वजन मापा जाता है जिसमें प्रक्रिया 15 मिनट तक चलती है।
प्रतियोगियों की शारीरिक स्थिति एकदम सही होनी चाहिए, उनके नाखून बहुत छोटे कटे होने चाहिए। वजन मापे जाने की प्रक्रिया में रेसलर्स को अपना वजन मापने के लिए बारी-बारी से मौका मिलेगा जिसमें वह अपना वजन कितनी बार भी माप सकते हैं। इस दौरान वहां मौजूद रेफरी इस चीज पर नजर रखता है कि रेसलर्स का वजन उस कैटेगिरी के अनुसार है जिसमें वह हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिसमें नियम 5 का सभी को पालन करना होता है। इसमें गलत तरीके से कपड़े पहनकर आने वाले रेसलर्स को भी रेफरी वजन मापने से मना कर सकते हैं।
वजन माप के दौरान मौजूद रेफरी को ड्रॉ परिणाम दिया जाता है जिसमें केवन उन एथलीचों के नाम होते हैं जिनका वजन कैटेगिरी के अनुरूप होता है। यदि कई एथलीट वजन माप (पहले या दूसरे वजन माप) में शामिल नहीं होता या असफल हो जाता है तो उसे इवेंट में हिस्सा लेने से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। वहीं यदि कोई एथलीट पहले दिन घायल हो जाता है तो उसे दूसरे वजन-माप में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें
पेरिस ओलंपिक में भारत को करारा झटका, विनेश फोगाट फाइनल से डिसक्वालीफाई, नहीं मिलेगा कोई भी मेडल
भारतीय हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली दिल तोड़ने वाली हार
संपादक की पसंद