1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक इतिहास में इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, 1000 से ज्यादा गोल्ड किए अपने नाम

ओलंपिक इतिहास में इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, 1000 से ज्यादा गोल्ड किए अपने नाम

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 23, 2024 11:35 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 11:35 am IST

ओलंपिक के इतिहास पर एक नजर डालें को यह खेल 1896 से खेला जा रहा है। इस बार ओलंपिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जा रहा है।

Olympics- India TV Hindi
ओलंपिक Image Source : GETTY

ओलंपिक 2024 का आयोजन इस बार पेरिस में 26 जुलाई से किया जा रहा है। ओलंपिक में कुल 206 देश हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इन देशों के 10,500 एथलीटों की निगाहें मेडल जीतने पर होंगी। ओंलपिक के लिए भारत की ओर से कुल 117 एथलीट पेरिस भेजे जा रहे हैं। फ्रांस की राजधानी में ओलंपिक के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। ओलंपिक का इतिहास काफी पुराना रहा है। इस खेल को 1896 से खेला जा रहा है। ओलंपिक के इतिहास के बारे में बात की जा रही है, तो क्या आप जानते हैं कि किस देश ने ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीता है। अगर नहीं तो आइए इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

ये देश ओलंपिक इतिहास में सबसे सफल

ओलंपिक के इतिहास में सबसे सफल देशों के बारे में बात की जाए तो, इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका का नाम आता है। अमेरिका ने ओलंपिक में कुल 1061 गोल्ड, 830 सिल्वर और 738 बॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। अमेरिका के नाम ओलंपिक में कुल 2629 मेडल दर्ज हैं। अमेरिका ने शुरुआत से ही ओलंपिक पर अपना राज बनाए रखा है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर किसी देश का नाम नहीं है, लेकिन ऐक संघटन है। यह संघटन सोवियत संघ (USSR) है। USSR अब अस्तित्व में नहीं है। कई देश मिलकर USSR का गठन करते थे। जोकि साल 1991 में टूट गया। USSR ने ओलंपिक में कुल 1010 मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने 395 गोल्ड, 319 सिल्वर और 296 बॉन्ज मेडल जीते हैं। अमेरिका और USSR के अलावा किसी भी अन्य देश ने ओलंपिक के इतिहास में 1000 से ज्यादा मेडल नहीं जीते हैं।

कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन

ओलंपिक में भारत के अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो, भारत ने ओलंपिक में कुल 35 मेडल जीते हैं। इस लिस्ट में भारत 58वें स्थान पर मौजूद है। भारत के नाम ओलंपिक में कुल 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 बॉन्ज मेडल मौजूद हैं। भारत का प्रदर्शन इन खेलों में कुछ खास नहीं रहा है। पिछले ओलंपिक में यानी कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे और टोक्यो ओलंपिक भारत का सबसे बेस्ट सीजन था। इससे पहले भारत ने ओलंपिक में एक साथ इतने मेडल नहीं जीते थे। इस बार भी भारत को ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से काफी उम्मीदें हैं। फैंस इस बार दहाई आंकड़े को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

राहुल द्रविड़ की होगी IPL में वापसी! इस टीम के साथ आ सकते हैं नजर 

श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, MLC 2024 के प्लेऑफ के लिए चारों टीम ने किया क्वालीफाई, यहां देखें टॉप 10 खबरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल