1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WHIL 2025: महिला हॉकी लीग के लिए हो जाइए तैयार, रानी रामपाल ने टूर्नामेंट को लेकर कही ये बात

WHIL 2025: महिला हॉकी लीग के लिए हो जाइए तैयार, रानी रामपाल ने टूर्नामेंट को लेकर कही ये बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 11, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Jan 11, 2025 03:02 pm IST

WHIL 2025: वुमेंस हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का आयोजन रांची में किया जाना है।

Rani Rampal- India TV Hindi
रानी रामपाल Image Source : PTI

WHIL 2025: भारत में महिलाओं के हॉकी को बढ़ावा देने के लिए महिला हॉकी लीग का आयोजन किया जाना है। इस टूर्नामेंट का आयोजन रांजी में किया जाएगा। जिसमें कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट रांची में 12 से 26 जनवरी तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, श्राची रारह बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट को लेकर बात करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने कहा कि महिला हॉकी इंडिया लीग का खेल पर वही प्रभाव पड़ सकता है जो इंडियन प्रीमियर लीग ने क्रिकेट पर डाला है। रानी का कहना है कि महिला हॉकी इंडिया लीग के जरिए महिला हॉकी को एक बड़ा मंच मिलेगा। जिससे खेल के प्रति जागरूकता और लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

क्या बोली रानी रामपाल

रानी, जो सूरमा हॉकी क्लब की मेंटर और कोच हैं, ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मीडिया से बातचीत में कहा कि इस लीग के शुरुआत के लिए हॉकी इंडिया की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि यह शुरू होने में समय जरूर लगा, लेकिन यह महिला हॉकी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। रानी ने आगे कहा कि हमारी मेंस हॉकी टीम ने क्यों पेरिस में ओलंपिक में कांस्य पदक जीते। इसका श्रेय मेंस हॉकी इंडिया लीग को जाता है, जिसने कई सालों पहले इस दिशा में मजबूत कदम उठाए थे। उनका मानना है कि महिला हॉकी लीग की शुरुआत से आने वाले सालों में और खासकर 2032 और 2036 ओलंपिक में युवा महिला खिलाड़ियों को अपने कौशल को दिखाने का अवसर मिलेगा। यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगी, जो अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और जो भविष्य में इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं।

महिला क्रिकेट का दिया उदाहरण

रानी ने महिला क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि जब महिला क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तो बहुत कम लोग ही इस खेल के बारे में जानते थे। लेकिन अब आप देख रहे हैं कि यह खेल देश में किस प्रकार लोकप्रिय हो चुका है। उनका मानना है कि WHIL भी महिला हॉकी के लिए वही बदलाव लाएगा और इसके जरिए न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा, बल्कि देशभर में महिला हॉकी को लेकर एक नई सोच विकसित होगी। रानी के अनुसार, महिला हॉकी के लिए यह लीग ना केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह एक क्रांति का हिस्सा हो सकता है जो महिला खिलाड़ियों के लिए नए अवसर और मार्ग प्रशस्त करेगा।

(PTI Input)

यह भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन, इन 3 खिलाड़ियों का साथ मिलना मुश्किल

स्टीव स्मिथ ने BBL में उतरते ही मचाया तहलका, तूफानी शतक ठोक महाकीर्तिमान की बराबरी की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल