1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. World Badminton Championship: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दिलाया टोक्यो में पहला मेडल, 11 साल बाद मिला डबल्स में पदक

World Badminton Championship: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दिलाया टोक्यो में पहला मेडल, 11 साल बाद मिला डबल्स में पदक

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Aug 27, 2022 11:16 am IST,  Updated : Aug 27, 2022 06:50 pm IST

World Badminton Championship: भारत को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में दूसरा डबल्स और ओवरऑल 13वां मेडल सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दिलाया है।

सात्विक साइराज और...- India TV Hindi
सात्विक साइराज और चिराग शेट्टी Image Source : TWITTER BAI MEDIA

Highlights

  • सेमीफाइनल में मलेशिया की जोड़ी से हारी सात्विक-चिराग की जोड़ी
  • क्वार्टरफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन जापानी जोड़ी को भारतीय जोड़ी ने दी थी मात
  • टोक्यो में जारी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को मिला पहला मेडल

World Badminton Championship: सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय मेन्स डबल्स जोड़ी ने शुक्रवार को टोक्यो में जारी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना सफर खत्म किया। सेमीफाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से हारने के कारण भारतीय जोड़ी को कांस्य से संतोष करना पड़ा और गोल्ड की उम्मीदें टूट गईं। आपको बता दें कि बैडमिंडन के कुछ वैश्विक टूर्नामेंट में दोनों सेमीफाइनलिस्ट को ब्रॉन्ज दिया जाता है।

अगर इस सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो विश्व में सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी पहले गेम में जीत का फायदा नहीं उठा पाई और 77 मिनट तक चले मैच में 22-20, 18-21, 16-21 से हार गई। यह सात्विक और चिराग की मलेशियाई जोड़ी के हाथों लगातार छठी हार है। इस महीने के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों के मिश्रित टीम फाइनल में भी उन्हें इस जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद भारतीय जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और भारत का एक पदक सुनिश्चित किया। 

गोल्ड का सपना टूटा

सात्विक और चिराग की जोड़ी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में थी। हाल ही में बर्मिंघम में संपन्न हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में भी यह जोड़ी कमाल करते हुए गोल्ड मेडल जीती थी। ऐसे में यहां भी इस जोड़ी से गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में हार के बाद गोल्ड का सपना टूट गया। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 24-22, 15-21, 21-14 से हराकर भारत का पदक पक्का कर दिया था।

11 साल बाद मिला पदक

भारत ने 2011 के बाद इस प्रतियोगिता में हमेशा पदक जीता है। यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में डबल्स में दूसरा पदक है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीता था। वहीं भारत का यह विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 13वां पदक है। पीवी सिंधू ने 2019 में स्वर्ण पदक सहित इस प्रतियोगिता में कुल पांच पदक जीते हैं जबकि साइना नेहवाल ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। इनके अलावा किदांबी श्रीकांत ने रजत, लक्ष्य सेन, बी साई प्रणीत और प्रकाश पादुकोण ने कांस्य पदक जीते हैं। 

Koo AppBadminton Duo Satwik-Chirag won BRONZE medal after a great match against Malaysia’s Aaron Chia-Soh Wooi Yik in the Men’s Doubles Semi-Finals at the #BWFWorldChampionships2022, Tokyo. Score: 22-20, 18-21, 16-21 Well played, boys! Congratulations!!

View attached media content

- YASMinistry (@YASMinistry) 27 Aug 2022

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल