1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट: नौ दौर के बाद वैशाली दूसरे और हम्पी संयुक्त तीसरे स्थान पर

विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट: नौ दौर के बाद वैशाली दूसरे और हम्पी संयुक्त तीसरे स्थान पर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Dec 30, 2021 12:21 pm IST

वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जबकि कोनेरू हम्पी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर है।

हम्पी की फाइल फोटो- India TV Hindi
हम्पी की फाइल फोटो Image Source : GETTY IMAGE

Highlights

  • आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर
  • नौ दौर के बाद कोनेरू हम्पी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर
  • मैग्नस कालर्सन को पहले दिन हार का सामना करना पड़ा

युवा भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जबकि कोनेरू हम्पी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर है। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा की बहन वैशाली ने उक्रेन की मारिया एम और रूस की वालेंटिना गुनिना को ब्लिट्ज चैम्पियनशिप के पहले दिन हराया। नौ दौर के बाद कजाखस्तान की बीबीसारा असायुबायेवा आठ अंक लेकर शीर्ष पर है। अब वैशाली का सामना बीबीसारा से ही होगा। 

Yearender 2021: साल 2021 में नीरज चोपड़ा और ऋतुराज गायकवाड़ समेत इन युवा खिलाड़ियों ने छोड़ी अपनी छाप

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी हम्पी और रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक तीसरे स्थान पर है। हम्पी ने नौवें दौर में अलेक्जेंद्रा गोरियाश्किना को हराया और अब उसका सामना कोस्तेनियुक से होगा। रैपिड वर्ग में हम्पी 7.5 अंक लेकर छठे स्थान पर थी। भारत की वंतिका अग्रवाल 32वें और पद्मिनी राउत 57वें स्थान पर हैं। ओपन वर्ग में गत चैम्पियन मैग्नस कालर्सन को पहले दिन हार का सामना करना पड़ा। वह टॉप पर काबिज लेवोन आरोनियन से डेढ अंक पीछे हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगायसी 12वें स्थान पर है जबकि पी हरिकृष्णा 48वें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल