1. Hindi News
  2. तमिलनाडु
  3. चेन्नई
  4. तमिलनाडु गुटखा घोटाला: स्वास्थ्य मंत्री से आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ करेगी सीबीआई

तमिलनाडु गुटखा घोटाला: स्वास्थ्य मंत्री से आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ करेगी सीबीआई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2018 10:28 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 10:28 am IST

सीबीआई ने तमिलनाडु में कथित गुटखा घोटाले के सिलसिले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर से आज भी पूछताछ करेगी।

CBI- India TV Hindi
CBI

सीबीआई तमिलनाडु में कथित गुटखा घोटाले के सिलसिले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर से आज भी पूछताछ करेगी। बता दें कि शनिवार को भी सीबीआई ने भास्‍कर और अन्य से गहन पूछताछ की और उन्हें रविवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों के अनुसार जांच एजेंसी ने शनिवार को तीन अन्य संदिग्धों वी एस कुरानजी सेल्वान, वी कार्तिकेयन और भास्कर के सहयोगी ए सारावनान के अलावा भास्कर, पूर्व मंत्री बी वी रमना, तत्कालीन अवर आयुक्त (जीएसटी) सेंथिल वालावान से पूछताछ की। 

जांच एजेंसी ने सारावनान का भास्कर से आमना-सामना कराया। सारावनाना का बयान पहले दर्ज किया गया था। भास्कर मीडिया से बचने के लिए शनिवार को सीबीआई अधिकारियों की टीम के पहुंचने से दो घंटे पहले टैक्सी से सीबीआई कार्यालय पहुंच गये। अधिकारियों के अनुसार टीम पूछताछ के लिए शुक्रवार को चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। भास्कर से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गयी। सारावनान को छोड़कर बाकी सभी को रविवार को पूछताछ के लिए यहां सीबीआई कार्यालय में फिर बुलाया गया है। 

तमिलनाडु सरकार ने 2013 में गुटखा (तंबाकू उत्पाद एवं पान मसाला) पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन आरोप है कि उसका विनिर्माण और बिक्री चलने देने के लिए नौकरशाहों, मंत्रियों और नेताओं को रिश्वत दी गई। यह घोटाला आठ जुलाई, 2017 को तब सामने आया जब आयकर विभाग ने तमिलनाडु के एक पान मसाला और गुटखा विनिर्माता के कार्यालय एवं घर पर छापा मारा । यह विनिर्माता 250 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोपों से घिरा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chennai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें तमिलनाडु