Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. HP Omen Transcend 14 Review: HP का दमदार लैपटॉप, सभी के लिए नहीं है AI फीचर्स से लैस ये डिवाइस

HP Omen Transcend 14 Review: HP का दमदार लैपटॉप, सभी के लिए नहीं है AI फीचर्स से लैस ये डिवाइस

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Apr 24, 2024 02:18 pm IST, Updated : Apr 24, 2024 02:18 pm IST

अगर आप एक नया लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही दिग्गज लैपटॉप मेकर कंपनी एचपी ने हाल ही में भारत में नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। एचपी की लेटेस्ट सीरीज में एक लैपटॉप HP OMEN Transcend 14 भी है। एचपी ने इसे कई सारे धांसू फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

HP, HP OMEN Transcend 14 launched, HP OMEN Transcend 14 price, HP OMEN Transcend 14 specs- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एचपी के नए लैपटॉप में कंपनी ने एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स दिए हैं।

लैपटॉप मेकर कंपनी एचपी ने अपने फैंस के लिए हाल ही में HP OMEN Transcend 14 को लॉन्च किया था। इस लैपटॉप को कंपनी ने कई सारे दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। एचपी का यह नया लैपटॉप गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों के लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन इसके फीचर्स जरूर आपको इंप्रेस करने वाले हैं। 

अगर आप एक प्रोफेशनल हैं और एक ऐसा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं जो 4-5 साल तक चले तो आप इस लैपटॉप की तरफ जा सकते हैं। हालांकि अगर इसकी प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशन्स की तरफ नजर डालें तो यह हर एक यूजर के लिए नहीं है। स्टूडेंट के बचत से यह काफी बाहर हो सकता है। इसे ऑप अमेजन से 1,67,990 रुपये में खरीद सकते हैं। हमने इस लैपटॉप को करीब 2 सप्ताह तक इस्तेमाल किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं। 

HP OMEN Transcend 14 लुक और डिजाइन

लुक और डिजाइन के मामले में HP OMEN Transcend 14 एक प्रीमियम लैपटॉप की फील देता है। साइज में कॉम्पैक्ट है इसलिए आप इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं। हालांकि हमें इसका वेट थोड़ा ज्यादा लगा इस वजह से कई बार इसे थोड़ी देर तक पकड़े रहने में दिक्कत होने लगती है। वेट ज्यादा होने से इसे देर तक शोल्डर में लेकर भी चलना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। 

इसके बाई तरफ टाइप सी पोर्ट के साथ 3.5 आडियो जैक दिया गया है वहीं दाहिने साइड पर आपको दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। डिस्प्ले हिंज के नीचे बैक साइड में एयर विंड दिए गए हैं। लैपटॉप प्रीमियम फील तो देता है लेकिन इसमें फिंगर प्रिंट काफी नजर आते हैं इस वजह से इसे बार बार क्लीन करना पड़ता है। 

HP OMEN Transcend 14 डिस्प्ले 

HP OMEN Transcend 14 में गेमर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसमें 14 इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले  पैनल OLED दिया गया है। डिस्प्ले पैनल माइक्रो बेजेल्स के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में कंपनी ने 500 निट्स की ब्राइटनेस दी है। 

HP, HP OMEN Transcend 14 launched, HP OMEN Transcend 14 price, HP OMEN Transcend 14 specs

Image Source : फाइल फोटो
अगर आप हैवी टास्किंग के लिए लैपटॉप तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Note- वैसे तो इसका डिस्प्ले ठीक ठाक है लेकिन प्राइसिंग के हिसाब से हमें इसमें कुछ कमियां नजर आईं। अगर आप नॉर्मल डेली रूटीन काम करते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली लेकिन अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपको इसका डिस्प्ले थोड़ा छोटा लग सकता है। इसके साथ ही इतने महंगे लैपटॉप में आपको सिर्फ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इतना ही नहीं डिस्प्ले की ब्राइटनेस को और बढ़ाया जा सकता था। 

HP OMEN Transcend 14 प्रोसेसर और स्टोरेज

HP OMEN Transcend 14 को कंपनी ने 16-core Intel Core Ultra 7 155H प्रोसेसर के साथ उतारा है। इसमें आपको 22 threads and 24MB L3 cache मेमोरी दी गई है। इस स्पेक्स के साथ यह गेमर्स को दमदार परफॉर्मेंस देने वाला है। अगर आप एक नॉर्मल गेमर्स हैं तो आपको इसमें हीटिंग भी समस्या नहीं दिखेगी। इसमें कंपनी ने AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया है। 

Note- प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए मामले में यह लैपटॉप में दमदार लगा। अगर आप ऑफिस वर्क और नॉर्मल गेमिंग जैसे हैवी टास्क के लिए इसे लेना चाहते हैं तो आप जा सकते हैं। लेकिन जिस प्राइस सेगमेंट में यह लैपटॉप ऑता है उसमें कंपनी i9 प्रोसेसर भी उपलब्ध करा सकती थी। 

HP, HP OMEN Transcend 14 launched, HP OMEN Transcend 14 price

Image Source : फाइल फोटो
HP OMEN Transcend 14 में आपको दमदार बिल्ड क्वालिटी मिलती है।

HP OMEN Transcend 14 के स्टोरेज और रैम की बात करें तो इसमें यूजर्स को 16GB की LPDDR5x RAM और 1TB की PCIe Gen4 NVMe SSD दी गई है। इस स्टोरेज के साथ आपको गेमिंग के टाइम में जबरदस्त स्पीड देखने को मिलने वाली है। 

HP OMEN Transcend 14 कनेक्टिविटी ऑप्शन और बैटरी

HP OMEN Transcend 14 में कंपनी ने Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, 2 x USB Type-C, 2 x USB Type-A, और 1 x HDMI 2.1 पोर्ट्स उपलब्ध कराए हैं। कनेक्टिविटी के मामले में हमें कोई शिकायत नहीं हुई।

अगर HP OMEN Transcend 14 के बैटरी की बात करें तो इसमें  6-cell, 71 Wh Li-ion पॉलीमर बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। आप इसे करीब करीब 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। हालांकि जब हमने चार्ज किया तो हमें इससे ज्यादा ही टाइम लगा।

HP OMEN Transcend 14 लेना चाहिए या नहीं

HP OMEN Transcend 14  एक दमदार लैपटॉप है। इसमें कई सारे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि जब इसे खरीदने की बात आती है तो कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसकी प्राइसिंग बहुत ही ज्यादा है। इस वजह से यह लैपटॉप हर किसी के लिए अफोर्डेबल नहीं है। इतनी हाई प्राइसिंग होने के बावजूद इसमें सिर्फ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरी तरफ इसमें इंटेल आई 7 प्रोसेसर दिया गया है। अगर यह आई9 प्रोसेसर के साथ आता तो एक बेस्ट डील हो सकती थी। 

यह भी पढ़ें- लेटेस्ट स्मार्टफोन के गिर गए दाम, 12GB रैम वाला फोन सस्ते में लेना का शानदार मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement