1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. OnePlus Nord CE 5 Review: कम कीमत में दमदार फीचर वाला फोन, चार्जर साथ रखने की नहीं होगी जरूरत

OnePlus Nord CE 5 Review: कम कीमत में दमदार फीचर वाला फोन, चार्जर साथ रखने की नहीं होगी जरूरत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 08, 2025 11:12 am IST,  Updated : Sep 08, 2025 11:12 am IST

OnePlus Nord CE 5 Review: वनप्लस का इस साल लॉन्च हुआ ये सबसे सस्ता फोन कई मायनों में खास है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला फोन है। इसके अलावा फोन में और भी कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE 5 Review- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू Image Source : INDIA TV

OnePlus Nord CE 5 Review: वनप्लस इस साल लॉन्च हुई अपनी Nord सीरीज में OnePlus 13 सीरीज की तरह ही बड़ी बैटरी दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Nord 5 और Nord CE 5 भारतीय बाजार में उतारे हैं। वनप्लस के इस बजट स्मार्टफोन सीरीज में लॉन्च हुआ Nord CE 5 पिछले साल लॉन्च हुए Nord CE 4 का अपग्रेड है। कंपनी ने नए मॉडल में फ्रेश डिजाइन का यूज किया है। हम इस फोन को कुछ दिन तक यूज करने के बाद इसका रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं।

OnePlus Nord CE 5 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में उतारा है। फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Nexus Blue, Black Infinity और Marble Mist में खरीदा जा सकता है। हमने इसके 8GB RAM + 256GB वाले स्टोरेज और Nexus Blue का रिव्यू किया है।

OnePlus Nord CE 5 फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8350 Apex
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7100mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 15, OxygenOS

OnePlus Nord CE 5 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू

OnePlus Nord CE 5: डिजाइन

OnePlus Nord CE 4 के मुकाबले इस फोन में आपको बिलकुल फ्रेश डिजाइन मिलेगा। इसमें मैट फिनिशिंग वाली प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एक मोटा बंप दिखाई देगा। हालांकि, यह इसे प्रीमियम फील देता है। फोन के बैक पैनल में मेट फिनिशिंग की वजह से यह काफी आकर्षक लगता है। इसके ऊपर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं, जिसकी वजह से फोन को आप रफली भी यूज कर सकते हैं।

फोन को जब आप हाथ में उठाएंगे तो आपको इसकी फिनिशिंग समझ आएगी। फोन का वजन 199 ग्राम के करीब है। फोन के चारों ओर राउंडेट कॉर्नर वाली फिनिशिंग दी गई है, जिसकी वजह से इस फोन ग्रिप करने में आपको अच्छा लगेगा। हालांकि, अगर आपकी हथेली छोटी है तो इसे सिंगल हैंड में यूज करने में आपको दिक्कत आ सकती है।

वनप्लस ने इस फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन का इस्तेमाल किया है। नीचे की तरफ सिम कार्ड स्लॉट के अलावा USB Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। नॉर्ड सीरीज के इस फोन को देखने के आपको यह नहीं लगेगा कि ये कोई मिड बजट फोन है।

OnePlus Nord CE 5 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू

OnePlus Nord CE 5: डिस्प्ले

वनप्लस के इस मिड बजट स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2392 x 1080 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19.54:9 है और पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। मुझे इस फोन का डिस्प्ले कुछ खास नहीं लगा, लेकिन इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन के मुकाबले इसका डिस्प्ले अच्छा है। कंपनी ने फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया है, जो इसके डिजाइन पर फिट बैठता है।

फोन पर गेमिंग के साथ-साथ वीडियो देखते समय डिस्प्ले की क्वालिटी ठीक लगी। इस प्राइस रेंज आने वाले एक-दो स्मार्टफोन को छोड़ दिया जाए तो इसका डिस्प्ले अच्छा है और यूजर्स को अच्छा वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। मैनें फोन पर लाइव मैच और वेब सीरीज देखी है। इस फोन का डिस्प्ले 4K क्वालिटी वाले वीडियो को भी सपोर्ट कर रहा था। गेमिंग के दौरान भी फोन का डिस्प्ले ठीक काम कर रहा था। हालांकि, हाई रेजलूशन में थोड़ी लैगिंग की समस्या आई।

OnePlus Nord CE 5 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू

OnePlus Nord CE 5: परफॉर्मेंस

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4nm प्रोसेसर यूज किया गया है, जो अच्छी पावर इफिशिएंसी देता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। फोन में आप दो नैनो SIM कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट मिलेगा, जो नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के साथ फिट किया गया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus Nord CE 5 में Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 दिया गया है। कंपनी इस फोन को 3 साल का सॉफ्टवेयर अपग्रेड और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। परफॉर्मेंस की बात करें तो आप इस स्मार्टफोन पर हैवी ड्यूटी गेम खेलते समय दिक्कत आ सकती है। गेम खेलते समय आपको फोन के बैक में हल्की गर्माहट जरूर महसूस होगी, लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं है। फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को मल्टी-टास्किंग के दौरान ठंडा रखता है।

OnePlus Nord CE 5 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू

इस फोन का यूजर इंटरफेस और ऑपरेटिंग सिस्टम क्लीन है और आपको स्टॉक Android का एक्सपीरियंस दिलाएगा। फोन सेट-अप करते समय आप अनवांटेड ऐप्स को स्किप कर सकते हैं, जिससे आपको फोन में कोई एक्स्ट्रा ऐप या ब्लॉटलेयर नहीं मिलेगा। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी आपको फोन को यूज करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कंपनी ने इस फोन को AI फीचर से लैस किया है, इसमें आपको इन-बिल्ड Gemini AI का एक्सेस मिलेगा, जो आपके कई काम को आसान बना सकता है।

OnePlus Nord CE 5: बैटरी

वनप्लस ने अपने इस स्मार्टफोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी है। साथ ही, फोन में 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलता है। इस फोन की बैटरी बड़ी होने की वजह से आप इसे सिंगल चार्ज में दो से तीन दिनों तक आसानी से यूज कर सकते हैं। अगर, आप हैवी यूजर हैं तो भी सुबह फोन फुल चार्ज करने के बाद आप इसे दिन भर यूज कर सकते हैं। आपको दोबारा फोन को चार्ज में लगाने की जरूरत नहीं होगी। वनप्लस के इस फोन में फास्ट चार्जिंग मिलता है, जो फोन को 35 से 40 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। इस फोन को 10 मिनट चार्ज करने पर भी आप 5 से 6 घंटे तक यूज कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE 5 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू

OnePlus Nord CE 5: कैमरा

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। फोन के बैक में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें प्राइमरी और अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर के साथ साइड में LED फ्लैश दिया गया है, जो अंधेरे में फोटोग्राफी करने में मदद करेगा।

OnePlus Nord CE 5 के प्राइमरी कैमरा से आप डे लाइट में अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, फोन से ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर वह पिक्सलेट हो जाती है। लो लाइट में ली गई तस्वीर आपको निराश कर सकती है। वहीं, वीडियो एक्सपीरियंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन के कैमरे से हाई क्वालिटी की वीडियो शूट कर सकते हैं। वहीं, सेल्फी कैमरे की बात करें तो यह भी HD क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन का कैमरा हमें फोटोग्राफी के लिए ठीक लगा है। इस प्राइस रेंज में आने वाले Xiaomi और Samsung के फोन को यह कड़ी टक्कर देता है।

OnePlus Nord CE 5 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई 5 रिव्यू

OnePlus Nord CE 5: क्यों खरीदें?

  1. इस फोन का लुक और डिजाइन आपको अच्छा लगेगा।
  2. फोन के कैमरा मॉड्यूल में अपग्रेड किया गया है।
  3. फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, जिसकी वजह से आप सिंगल चार्ज में दो से तीन दिन तक यूज कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE 5: क्यों नहीं खरीदें?

  1. फोन की परफॉर्मेंस और डिस्प्ले एवरेज है।
  2. फोन का वजन आपको सिंगल हैंड ऑपरेशन में परेशान कर सकता है।
  3. इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जिन्हें आपको अनइंस्टॉल करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -

खतरे में ChatGPT का वजूद, DeepSeek साल के अंत तक करने वाला है बड़ा धमाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक