1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Otek BM09 AI Mouse Review: एआई फीचर वाला माउस कई काम बनाएगा आसान, जानें हमारा एक्सपीरियंस

Otek BM09 AI Mouse Review: एआई फीचर वाला माउस कई काम बनाएगा आसान, जानें हमारा एक्सपीरियंस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 12, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 12:19 pm IST

Otek BM09 AI Mouse Review : एआई के इस दौर में हमारे कई काम आसान बन गए हैं। अब हार्डवेयर और एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट में AI फीचर्स देने लगी हैं। हमने ऐसा ही एक एआई माउस रिव्यू किया है। आइए, जानते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस...

Otek AI Mouse- India TV Hindi
ओटेक एआई माउस रिव्यू Image Source : INDIA TV

Otek BM09 AI Mouse Review : Otek ने हाल ही में AI फीचर वाला कंप्यूटर माउस लॉन्च किया है। देसी कंपनी खास तौर पर कंप्यूटर से जुड़े एक्सेसरीज जैसे कि प्रोजेक्टर, प्रोजेक्टर स्क्रीन और एक्सटेंशन बोर्ड के साथ-साथ एयर प्यूरीफायर्स और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। Otek का यह AI माउस यूनीक फीचर्स से लैस है, जो यूजर्स के कई काम आसान बना सकता है। इस एआई माउस में इन-बिल्ट फंक्शन दिए गए हैं, जो स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स, राइटर्स और क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए खास है। हमने इस माउस को कुछ सप्ताह तक इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं।

Otel BM09 AI Mouse का डिजाइन

सबसे पहले हम इस एआई फीचर वाले माउस के डिजाइन की बात करें तो यह ट्रेडिशनल माउस के मुकाबले थोड़ा बड़ा है और इसमें लेफ्ट, राइट और स्क्रॉल बटन के अलावा भी कई और बटन दिए गए हैं। माउस के बैक साइड में पावर बटन के साथ-साथ ब्लूटूथ इंडिकेटर और लेजर लाइट का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ एक ट्रांसमीटर भी दिया गया है, जिसे आप अपने PC में कनेक्ट कर सकते हैं।

Otek BM09 AI Mouse Review
Image Source : INDIA TVएआई माउस रिव्यू

इस AI माउस के साइड में भी दो बटन दिए गए हैं, जिसमें एक वॉइस कमांड और एक इसके AI ऐप के लिए है। वहीं, स्क्रॉल बटन के ठीक ऊपर भी दो बटन दिए गए हैं, जिनमें एआई और कट बटन हैं। इन सभी बटन के अलग-अलग फंक्शन हैं, जो आपके काम को आसान बना देता है।

Otek के इस एआई माउस का वजन 92 ग्राम है। इसमें इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए USB Type C केबल दिया गया है। यह वायरलेस माउस सिंगल चार्ज में 15 दिन तक आसानी से यूज किया जा सकता है। साथ ही, इसमें एआई असिस्टेंट दिया गया है, जिसकी वजह से रिसर्च वर्क से लेकर राइटिंग और अन्य क्रिएटिव कामों के लिए अलग से कोई एआई टूल की जरूरत नहीं होगी।

क्या है खास?

Otek BM09 AI माउस बड़ी साइज और वजनी होने के बावजूद आसानी से हाथों में फिट हो जाता है। कुछ देर इस्तेमाल करने के बाद यह माउस आपको कंफर्टेबल लगने लगता है। इस माउस को जैसे ही आप अपने PC से कनेक्ट करते हैं, यह इसके एआई सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर देता है। माउस के साइड में दिए गए एआई बटन के जरिए आप ट्रांसलेशन फीचर को ऑन कर सकते हैं। हालांकि, ट्रांसलेशन के लिए इसमें लिमिटेड भाषाओं का ही सपोर्ट है। आप हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में ट्रांसलेट नहीं कर पाएंगे।

Otek BM09 AI Mouse Review
Image Source : INDIA TVएआई माउस रिव्यू

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस माउस के साथ आप एक साथ तीन डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस और एक PC को कनेक्ट किया जा सकता है। आप इन तीनों डिवाइस को इस माउस से कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें ब्लूटूथ 5.0 और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। इस माउस के DPI सेटिंग्स को आप अपने हिसाब से 800 से 4000 के बीच सेट कर सकते हैं। आपकी क्रिएटिव जरूरतों को पूरा करने में यह माउस पूरी तरह से सक्षम होगा।

Otek के AI सॉफ्टवयेर की बात करें तो इसमें राइटर्स, रिसर्चर्स और अन्य प्रोफेशनल्स के लिए यूटीलिटी टूल्स दिए गए हैं। खास तौर पर कॉलेज स्टूटेंड्स और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए इस सॉफ्टवेयर में ट्रांसलेशन, कीवर्ड जेनरेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके लिए अलग से कोई एआई चैटबॉट जैसे कि ChatGPT, Google Gemini आदि इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। 

Otek AI Mouse
Image Source : INDIA TVओटेक एआई माउस रिव्यू

हमारा एक्सपीरियंस

Otek का एआई माउस 3,999 रुपये में आता है। इसकी कीमत रेगुलर वायरलेस माउस के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा है। हालांकि, इसमें कई ऐसे फंक्शन दिए गए हैं, जिसके लिए आपको एआई टूल्स के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। इस माउस में आपको ये फीचर्स फ्री में मिलेंगे। माउस का वजन थोड़ा ज्यादा है लेकिन इसका बैटरी बैकअप जबरदस्त है। साथ ही, इसे आप आसानी से अपने PC या अन्य डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

OnePlus Nord CE 5 Review: कम कीमत में दमदार फीचर वाला फोन, चार्जर साथ रखने की नहीं होगी जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक