1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra से कितना अलग है Galaxy S26 Ultra? जानें 5 बड़े अंतर

Samsung Galaxy S25 Ultra से कितना अलग है Galaxy S26 Ultra? जानें 5 बड़े अंतर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 26, 2026 12:57 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 12:57 am IST

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस साल लॉन्च हुआ Galaxy S26 Ultra पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra से किन मामलों में बेहतर है, आइए जानते हैं...

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा vs सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S26 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज में कई बड़े अपग्रेड्स किए हैं। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy 26 Ultra में पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। आइए, जानते हैं सैमसंग के नए लॉन्च हुए फोन में कौन से 5 बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे...

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Samsung Galaxy S25 Ultra:

  Samsung Galaxy S26 Ultra Samsung Galaxy S25 Ultra
डिस्प्ले 6.9 इंच OLED, 120Hz 6.9 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 Exynos 2500
स्टोरेज 16GB, 1TB 16GB, 1TB
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
बैटरी 5000mAh, 60W, 25W 5000mAh, 45W, 15W
कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू 1,29,999 रुपये से शुरू

प्राइवेसी डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra दोनों ही फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग ने नए लॉन्च हुए मॉडल के डिस्प्ले में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यह फोन प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से आपके डिस्प्ले पर देखे जाने वाले कंटेंट या डॉक्यूमेंट आदि केवल आपको दिखाई देंगे।

प्रोसेसर

इस साल कंपनी ने अपने अल्ट्रा डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। पिछले साल लॉन्च हुआ फोन Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों ही फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं।

कूलिंग सिस्टम

Samsung Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने वेपर कूलिंग सिस्टम को रीडिजाइन किया है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है। पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले यह फोन ज्यादा देर इस्तेमाल किए जाने पर भी ज्यादा गर्म नहीं होता है।

एजेंटिक एआई

Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी ने इन-बिल्ट एजेंटिक AI फीचर के साथ लॉन्च किया है। यह कंपनी की तीसरी जेनरेशन का फोन है, जो Galaxy AI के साथ आता है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra में भी Galaxy AI फीचर दिया गया है।

फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस साल लॉन्च हुए फोन में कंपनी ने 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है, जो अब तक के किसी भी गैलेक्सी डिवाइस में नहीं मिलता है। इसके अलावा यह फोन 25W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। पिछले साल लॉन्च हुआ फोन 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

Samsung के इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra और पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के कई फीचर्स एक जैसे हैं। हालांकि, कंपनी ने नए वाले फोन को 10,000 रुपये महंगे में लॉन्च किया है। इसकी मुख्य वजह नए वाले फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले और एजेंटिक AI जैसे फीचर्स हैं। इन फीचर्स के अलावा कंपनी ने फोन में अपग्रेड के नाम पर चार्जिंग को थोड़ा फास्ट बनाया है। इसके अलावा पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले यह 0.3mm पतला है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus हुए लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानें हर डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक