1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. गूगल के इस 5G फोन पर मिल रहा है हजारों रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

गूगल के इस 5G फोन पर मिल रहा है हजारों रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 05, 2023 11:15 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 11:15 am IST

गूगल के 5G स्मार्टफोन पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर कोई स्मार्टफोन सेल तो नहीं है लेकिन इसे आप 29% डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। गूगल पिक्सल 6a खरीदने का यह सुनहरा मौका है। यहां जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Flipkart discount on Google Pixel 6a smartphone- India TV Hindi
डिस्काउंट में गूगल पिक्सल 6ए स्मार्टफोन खरीदने का मिल रहा है मौका Image Source : CANVA

Google Pixel 6a: फिलहाल ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कोई स्मार्टफोन सेल नहीं चल रही है। इसके बावजूद भी अब गूगल पिक्सेल 6a को लगभग 29% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। गूगल के 5G स्मार्टफोन के अलावा और भी कई स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका है। कंपनी की ओर से पहली बार पिक्सेल 6a को बीते वर्ष जुलाई के महीने में लॉन्च किया गया था। क्या आप 30 हजार रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? यहां जानें Google Pixel 6a की कीमत और फीचर्स। 

Google Pixel 6a पर डिस्काउंट ऑफर 

गूगल पिक्सल 6a की कीमत लॉन्चिंग के समय में 43,999 रुपये थी। बीते कुछ दिन पहले तक इसे 40 हजार रुपये बजट वाले लोग ही खरीद सकते थे। फिलहाल फ्लिपकार्ट से बंपर ऑफर के तहत इसे केवल 28,999 रुपये में खरीदने का मौका है। 3000 रुपये इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंट सेल और 1500 रुपये तक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर छूट ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड और बैंक ऑफ बरोदा के अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है। Flipkart Axis कार्ड होल्डर के लिए 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट है।

गूगल पिक्सल 6a स्पेसिफिकेशंस

गूगल पिक्सल 6a केवल एक स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। 6GB रैम 128GB इंटरनल मेमोरी के अलावा इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज एसडी कार्ड लगाने के लिए कोई भी विकल्प नहीं है। यह स्मार्टफोन गूगल का अपना Tensor चिपसेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। स्क्रीन साइज भी सही रेशियो में है इसे सिंगल हैंडेड स्मार्टफोन भी कह सकते हैं। गूगल पिक्सेल 6a में 6.1-inch का ब्राइट Full HD+ OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Google Pixel 6a कैमरा और बैटरी

गूगल पिक्सल 6a स्मार्टफोन में 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 12.2MP का मेन लेंस है। वहीं दूसरी तरफ सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है। इसकी बैटरी 4410mAh की है। ये 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस धांसू डिवाइस में इनडिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलते हैं। गेमिंग के अलावा फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए यह एक दमदार स्मार्टफोन है। कैमरा कम एमपी होने के बावजूद भी आप इससे कैंडिड फोटोग्राफी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक