1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फेसबुक से जुड़ी 6 बातें, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

फेसबुक से जुड़ी 6 बातें, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Nov 01, 2015 12:41 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 03:50 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया की नंबर 1 सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक (Facebook) पर भारत के 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों अकाउंट हैं। फेसबुक से जितने लोग जुड़े हैं, उतनी तो अधिकांश देशों की जनसंख्या भी

फेसबुक से जुड़ी 6...- India TV Hindi
फेसबुक से जुड़ी 6 बातें, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: दुनिया की नंबर 1 सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक (Facebook) पर भारत के 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों अकाउंट हैं। फेसबुक से जितने लोग जुड़े हैं, उतनी तो अधिकांश देशों की जनसंख्या भी नहीं है। व्हाट्सएप (WhatsApp) को खरीदने के बाद तो फेसबुक की विशालता और भी अधिक बढ़ गई।

ज़्यादातर लोग फेसबुक से जुड़ी ये 6 बातें नहीं जानते

फेसबुक को अब दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन फेसबुक से संस्थापक मार्क जुकरबर्ग औऱ फेसबुक से जड़ी तमाम ऐसी बातें हैं, जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते होंगे। मसलन क्या आपको पता था कि जुकरबर्ग को आप अपने फेसबुक प्रोफाइल से ब्लॉक नहीं कर सकते या यह कि जुकरबर्ग हरा और लाल रंग नहीं देख सकता, इसीलिए फेसबुक की थीम नीले रंग में है।

अब हम आपको बताने जा रहे हैं फेसबुक के बारे में कुछ ऐसी चौकाने वाली बातें, जिन्हें पढ़कर आप निश्चित ही चौक जाएंगे:

  • फेसबुक में एक ऐसी स्पेशल टीम काम करती है जो ऐसे मैटर का पता लगाती है जो आपने लिखा तो था लेकिन पोस्ट नहीं किया।
  • फेसबुक के लाइक बटन का नाम वास्तव में AWESOME था।
  • फेसबुक का नोटिफिकेशन ग्लोब यूजर की लोकेशन के हिसाब से बदलता रहता है।
  • हर दिन करीब 6 लाख लोग फेसबुक अकाउंट को हैक करने की कोशिश करते हैं।
  • फेसबुक पर लगभग 3 करोड़ मृत लोगों की प्रोफाइल है।
  • फेसबुक लॉगआउट करने के बाद भी अपने यूजर्स को ट्रैक करता है कि वे कौन सी वेबसाइट को विजिट कर रहे हैं।

(नोट:- ये सभी जानकारियां तमाम सोशल मीडिया ब्लॉग्स से एकत्र की गई है। खबर इंडियाटीवी इसकी प्रमाणिकता का कोई दावा नहीं करता।)

ये भी पढ़ें: 5.5 इंच स्क्रीन वाले 5 स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से भी कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक