1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 199 रुपये में एयरटेल दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग और 28GB डेटा, यूं करें रीचार्ज

199 रुपये में एयरटेल दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग और 28GB डेटा, यूं करें रीचार्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 02:01 pm IST

रिलायंस जियो और वोडाफोन जैसे प्रतिद्वंदियों से निपटने के लिए Airtel 199 रुपये का नया रिचार्ज पैक लेकर आया है। जानें, इस पैक को कहां से रीचार्ज कर सकते हैं...

Airtel | PTI Photo- India TV Hindi
Airtel | PTI Photo

नई दिल्ली: रिलायंस जियो और वोडाफोन जैसे प्रतिद्वंदियों से निपटने के लिए Airtel 199 रुपये का नया रिचार्ज पैक लेकर आया है। इस पैक को ज्यादा डेटा की जरूरत वाले सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस पैक की वैधता 28 दिन है। आपको बता दें कि वोडाफोन ने भी 199 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज पैक लॉन्च किया था जिसके साथ ऐसी ही सुविधाएं मिल रही हैं।

199 रुपये के इस रिचार्ज पैक के तहत Airtel अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल के साथ-साथ रोमिंग पर भी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और नेशनल SMS भी कर सकेंगे। जहां तक डेटा की बात है, तो वह 1GB 3G/4G प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा। 199 रुपये के इस रिचार्ज पैक की वैधता 28 दिन है।  Airtel के मौजूदा और नए प्रीपेड ग्राहक इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

हालांकि 199 रुपये वाला रीचार्ज पैक सिर्फ चुनिंदा सर्किल्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। इनमें चेन्नई, दिल्ली NCR, मुंबई और कर्नाटक शामिल हैं। इस डेटा पैक को हासिल करने के लिए एयरटेल की साइट पर जाकर पैक को सीधे एक्टिवेट किया जा सकता है। इससे पहले इसी हफ्ते, वोडाफोन ने 199 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया था। इस पैक में 28 दिन के लिए 1GB डेटा मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक