1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इस iPhone की कीमत आपको 440 वोल्ट का झटका दे सकती है!

इस iPhone की कीमत आपको 440 वोल्ट का झटका दे सकती है!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2017 03:06 pm IST,  Updated : Nov 27, 2017 03:39 pm IST

इस फोन की कीमत के बारे में जानकर आपको शायद ही यकीन हो कि किसी स्मार्टफोन की कीमत इतनी भी हो सकती है...

Apple Diamond Rose iPhone 32 GB- India TV Hindi
Apple Diamond Rose iPhone 32 GB

नई दिल्ली: यदि आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोनकितने का होगा तो आप क्या अंदाजा लगाएंगे? 5 लाख रुपये, 10 लाख रुपये या 50 लाख रुपये? यदि आप 50 लाख रुपये भी कहेंगे तो भी दुनिया के सबसे महंगे फोन की कीमत के आसपास भी नहीं होंगे, क्योंकि दुनिया का सबसे महंगे फोन की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। जी हां, Apple का Diamond Rose iPhone 32 GB दुनिया का सबसे महंगा फोन है और इसकी कीमत 82,00,000 डॉलर (लगभग 53 करोड़ रुपये) है।

हमने आपसे पहले ही कहा कि इस फोन को कोई अरबपति या राजा-महाराजा ही खरीद सकता है क्योंकि एक आम आदमी तो 53 करोड़ रुपये का फोन खरीदने से रहा। अब आपको बताते हैं कि Apple का यह फोन इतना महंगा क्यों है। इस फोन को डिजाइन किया है स्टुअर्ट ह्यूज ने। ह्यूज ने इस फोन में कई बेशकीमती हीरे जड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Diamond Rose iPhone 32 GB में कुल मिलाकर 500 गुलाबी रंग के हीरे जोड़े गए हैं। यही वजह है कि यह दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन है।

इस स्मार्टफोन के बैक कवर पर नजर आने वाला ऐपल आइकन भी 53 बेहद महंगे हीरों से डिजाइन किया गया है। यहां तक कि फोन का फ्रंट नैविगेशन बटन भी हीरों से जड़ा गया है। फोन के स्पेक्स की बात करें तो iOS 4.0 पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्रास प्रोटेक्शन से लैस 3.5-इंच की टचस्क्रीन मौजूद है। इसके अलावा फोन में 512MB RAM, 32GB इंटरनल मेमरी, 8MP का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक